अजीत अगरकर हटे तो कौन बनेगा नया चीफ सेलेक्टर? VVS लक्ष्मण के बाद शामिल हुआ इन 2 दिग्गजों का नाम

Published - 16 Aug 2026, 10:18 AM | Updated - 16 Aug 2026, 11:21 AM

Ajit Agarkar

Ajit Agarkar replacement candidates: भारत के श्रीलंका दौरे पर मौजूद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। माना जा रहा है कि यह टीम इंडिया के लिए उनका आखिरी असाइनमेंट साबित हो सकता है, क्योंकि उनका कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो रहा है। अगरकर ने एक्सटेंशन की मांग जरूर की थी, लेकिन लगता नहीं है कि BCCI उनकी इस डिमांड को पूरा करेगा।

इसी वजह से टीम इंडिया की सीनियर चयन समिति का मुख्य चयनकर्ता कौन होगा, इसको लेकर काफी बात हो रही है। अभी तक वीवीएस लक्ष्मण का नाम सामने आ रहा था, लेकिन अब दो और दिग्गज रेस में शामिल हो गए हैं।

Ajit Agarkar की विदाई लगभग तय, कार्यकाल बढ़ने की उम्मीद कम

BCCI ने जुलाई 2023 में टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) को चयन समिति का चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया था। उनका शुरुआती कार्यकाल दो साल का था। लेकिन फिर उन्हें एक साल का एक्सटेंशन मिला, जो सितंबर 2026 तक है। अगरकर ने वर्ल्ड कप 2027 तक के लिए अपने कार्यकाल को बढ़ाए जाने की मांग की थी लेकिन इसको लेकर बीसीसीआई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।

इसकी वजह हालिया समय में अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) और टीम मैनेजमेंट के बीच बिगड़ा हुआ तालमेल है। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी भी चयन समिति के रवैये से खुश नहीं हैं। इसी वजह से बोर्ड अगरकर का कार्यकाल बढ़ाकर माहौल खराब नहीं करना चाहता।

वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे

Ajit Agakarkar

अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के बाद, चीफ सेलेक्टर बनने की रेस में सबसे आगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड के पद पर कार्यरत वीवीएस लक्ष्मण को माना जा रहा है। हाल ही में दैनिक जागरण ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि बीसीसीआई के कई कई पदाधिकारी चाहते हैं कि अगरकर की जगह लक्ष्मण मुख्य चयनकर्ता बनें, क्योंकि उनका भारतीय क्रिकेट में काफी सम्मान किया जाता है। वहीं, सीनियर खिलाड़ियों से भी अच्छा तालमेल है।

लक्ष्मण के साथ के साथ रेस में ज़हीर और आरपी सिंह का नाम भी शामिल

चयन समिति का चीफ सेलेक्टर बनने की रेस में सिर्फ वीवीएस लक्ष्मण ही नहीं, अब पूर्व तेज गेंदबाज ज़हीर खान और आरपी सिंह का नाम भी सामने आ रहा है। ज़हीर ने अभी तक टीम इंडिया के साथ संन्यास के बाद काम नहीं किया है। वहीं, आरपी चयन समिति में सेंट्रल जोन की तरफ से चयनकर्ता का पद संभाले हुए हैं।

अब देखना होगा कि BCCI आगे क्या फैसला लेती है। ये तीनों ही नाम काफी अनुभवी हैं और भारतीय टीम के लिए काफी मुकाबले भी खेले हैं। इसी वजह से इनमें से जो भी अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) को रिप्लेस करेगा, उसकी काफी अहमियत होगी।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस तारीख से शुरू होंगे मुकाबले

Tagged:

team india Ajit Agarkar bcci zaheer khan vvs laxman RP Singh
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com