WI vs SL 2nd Test Prediction - जानें दूसरे टेस्ट में कौन मारेगा बाज़ी, पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर

Published - 03 Jul 2026, 12:51 PM | Updated - 03 Jul 2026, 12:52 PM

WI vs SL 2nd Test Prediction
WI vs SL 2nd Test 2026

WI vs SL 2nd Test Prediction: वेस्टइंडीज (WI) और श्रीलंका (SL) के बीच टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मैच 3 जुलाई से सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज टीम ने पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को पारी और 217 रन के बड़े अंतर से हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के तरफ से आमिर जांगू, रोस्टन चेस ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है वही केमर रोच और जस्टिन ग्रीव्स ने अच्छी गेंदबाजी की है।

दूसरी तरफ श्रीलंका के लिए धनंजय डी सिल्वा ने शतक जड़ा है और मिलन रथनायके ने 5 विकेट लिए हैं। श्रीलंका टीम इस दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर श्रृंखला को बराबरी पर समाप्त करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और WI vs SL 2nd Test Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (WI vs SL Match Details)

मैचवेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका
स्टेडियमसर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम
मैच की तारीख3 जुलाई 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगFANCODE

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (WI vs SL Head-to-Head)

  • मैच: 11

  • वेस्टइंडीज ने जीते: 3

  • श्रीलंका ने जीते: 8

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (WI vs SL Recent Form)

वेस्टइंडीज: W, L, L, D, L

श्रीलंका: L, W, D, L, L

वेस्टइंडीज टीम पिछला मैच जीतकर आ रही है।

पिच रिपोर्ट (WI vs SL Pitch Report- सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम)

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से संतुलित मानी जाती है। पिच रिपोर्ट के आधार पर WI vs SL 2nd Test Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

यहां अब तक 13 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 31%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत31%
पहली पारी का औसत स्कोर 295
दूसरी पारी का औसत स्कोर315
तीसरी पारी का औसत स्कोर243
चोथी पारी का औसत स्कोर134
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (79%)

WI vs SL 2nd Test Prediction – संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करती है

  • पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 250-300

  • दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 125-150

  • मैच परिणाम: वेस्टइंडीज की जीत की संभावना


सीनारियो 2: अगर वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करती है

  • पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 400-450

  • दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 150-180

  • मैच परिणाम: वेस्टइंडीज की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (WI vs SL Playing XI Today)

वेस्टइंडीज प्लेइंग-XI

1 जॉन कैम्पबेल, 2 ब्रैंडन किंग, 3 शाई होप, 4 आमिर जंगू 5 जस्टिन ग्रीव्स, 6 रोस्टन चेस (कप्तान), 7 जोशुआ दा सिल्वा (विकेट कीपर), 8 जेडन सील्स, 9 अल्जारी जोसेफ, 10 शमर जोसेफ, 11 केमर रोच/कीमो पॉल

श्रीलंका प्लेइंग-XI

1 लाहिरू उदारा, 2 निशान मदुश्का, 3 दिनेश चांदीमल, 4 कामिंदू मेंडिस, 5 धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), 6 कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), 7 सोनल दिनुशा, 8 प्रभात जयसूर्या, 9 मिलन रथनायके, 10 इसिता विजेसुंदरा, 11 असिथा फर्नांडो

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (WI vs SL Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • आमिर जांगू ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की ओर से 233 रन की बेहतरीन पारी खेली है। इस मैच में भी यह अच्छी पारी खेल सकते हैं।

  • धनंजय डी सिल्वा पिछली टेस्ट में श्रीलंका की तरफ से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर हैं। इस मैच में भी ये अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • केमर रोच WI टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। इन्होंने पिछले टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी वेस्टइंडीज को इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • मिलन प्रियनाथ रथनायके भी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इन्होंने पिछले टेस्ट मैच में श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए हैं।

WI vs SL 2nd Test Prediction- पहला टेस्ट कौन जीतेगा?

वेस्ट इंडीज टीम ने पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया है और बड़ी जीत दर्ज की है जिससे टीम का मनोबल ऊपर है। इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है और मेजबान टीम का पेस अटैक काफी मजबूत है।

इस दूसरे टेस्ट मैच से पहले श्रीलंका के चार प्रमुख खिलाड़ी (लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, रमेश मेंडिस और पथुम निसांका) चोट के चलते बाहर हो गए हैं। ऐसे में इस दूसरे टेस्ट मैच में भी वेस्टइंडीज टीम का पक्ष मजबूत नजर आ रहा है।

वेस्टइंडीज के जीतने की संभावना: 60%

श्रीलंका के जीतने की संभावना: 40%

यह भी पढ़ें: कौन है Amir Jangoo? जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ जड़ डाला 233 रन का दोहरा शतक

WI vs SL 2nd Test 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad

वेस्टइंडीज (WI) Squad

जॉन कैंपबेल, ब्रैंडन किंग, कावेम हॉज, आमिर जांगू, जोशुआ डा सिल्वा (विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेस (कप्तान), अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, केमर रोच, जेडन सील्स, टैगेनारिन चंद्रपॉल, शाई होप, एंडरसन फिलिप, जोमेल वारिकन

श्रीलंका (SL) Squad

निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), सोनल दिनुशा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, कसुन राजिथा, असिथा फर्नांडो, प्रभात जयसूर्या, पसिंदु सोरियाबंदरा, लाहिरू उदारा, इसिथा विजेसुंदर

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

Sri Lanka Cricket team west indies cricket team WI vs SL 2nd Test Prediction WI vs SL 2nd Test 2026
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com