IND vs ENG: दूसरे टी20 का टाइम बदला, अब रात 10 बजे नहीं बल्कि इस समय शुरू होगा मैच
Published - 03 Jul 2026, 11:40 AM | Updated - 03 Jul 2026, 11:49 AM
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था. अब इन दोनों टीमों के बीच 4 जून शनिवार को सीरीज का दूसरा टी20 मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.
सीरीज का पहला मैच भारतीय समयनुसार रात 10 बजे से खेला गया था, लेकिन यह दूसरे टी20 मैच के समय में बदलाव है और यह मुकाबला कब और कहां खेला जयेगा, यही हम आपकों अपने इस खास लेख में बताएंगे.
शाम को 7 बजे से खेला जायेगा IND vs ENG दूसरा टी20

IND vs ENG पहला टी20 मैच भले ही रात 10 बजे से खेला गया हो, लेकिन अब सीरीज का दूसरा टी20 मैच शाम को 7 बजे से खेला जायेगा. दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीत सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त लेना चाहेगी.
भारत में भी टी20 मैच शाम 7 बजे से ही होते हैं. ऐसे में भारतीय फैंस को इस टाइमिंग की आदत है और यह टाइम टीम इंडिया के दर्शकों को काफी पसंद है.
वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं इस मैच में डेब्यू
संजू सैमसन लगातार 3 मुकाबलों में फ्लॉप साबित हुए हैं. ऐसे में अब जरुर टीम मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी के बारे में सोच सकता है और उन्हें संजू की जगह ओपनिंग की पोजीशन पर डेब्यू का मौका दे सकता है.
बता दें आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए और इस इस पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे और ऑरेंज कैप अपने नाम की थी.
IND vs ENG दूसरे टी20 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड
Tagged:
Ind vs Engऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।