ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अब जेल में पीसेगा चक्की, 15 साल की मासूम के यौन शोषण का गुनाह कबूला

Published - 02 Jul 2026, 04:22 PM | Updated - 02 Jul 2026, 05:34 PM

Australia 4

Australian Cricketer accepts sexual abuse: पिछले कुछ सालों में क्रिकेटर्स के खिलाफ यौन शोषण के कई मामले सामने आए हैं। इस दौरान कई भारतीय खिलाड़ियों पर भी लड़कियों को शादी का झांसा देकर गलत काम करने का आरोप लगा है। कुछ के खिलाफ आरोप सही साबित हुए, जबकि कुछ को निर्दोष पाया गया। हाल ही में तेज गेंदबाज यश दयाल को भी राहत मिली और उन्हें आरोपों से बरी कर दिया गया।

इस बीच यौन शोषण का एक और मामला सामने आया है, जो भारत के नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर से संबंधित है। ऑस्ट्रेलियाई (Australian) क्रिकेटर पर एक नाबालिग बच्ची के यौन शोषण का आरोप था, जिसे अब उसने स्वीकार कर लिया है। माना जा रहा है कि अब उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

Australian क्रिकेटर ने नाबालिग लड़की का किया था शोषण

Australia 5

जिस ऑस्ट्रेलियाई (Australian) क्रिकेटर ने नाबालिग बच्ची के साथ यौन शोषण का अपराध स्वीकार किया है, वो 30 वर्षीय गेंदबाज आरोन समर्स हैं। समर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेला है लेकिन घरेलू क्रिकेट और BBL में नजर आ चुके हैं। उनके खिलाफ यौन शोषण का मामला नया नहीं है, बल्कि यह घटना 16 जनवरी 2018 की है।

शुरुआत में आरोन समर्स ने अपराध नहीं स्वीकार किया था लेकिन जून के आखिर में अपना पक्ष बदला और एक बच्चे के साथ यौन शोषण (पेनिट्रेटिव सेक्सुअल अब्यूज) के दो मामलों और बच्चे को अश्लील सामग्री दिखाने के इरादे से उसे बहलाने-फुसलाने (ग्रूमिंग) के एक मामले में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

सोशल मीडिया के जरिए फंसाया, फिर स्कूल में किया यौन शोषण

कोर्ट की कार्यवाही के अनुसार, ये अपराध तब हुए जब आरोन समर्स होबार्ट हरिकेन्स टीम का हिस्सा थे। तस्मानिया सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि घटना से पहले समर्स ने सोशल मीडिया के जरिए 15 वर्षीय पीड़ित से संपर्क किया था। फिर उस से मैसेज में बात की।

इसके बाद, ऑस्ट्रेलियाई (Australian) क्रिकेटर उस नाबालिग लड़की के घर गए और उसे अपनी कार में बिठाकर एक लोकल स्कूल ले गए। वहां, उन्होंने उसका यौन शोषण किया। इसी मामले में अब उनको सजा मिलनी है, जिसका ऐलान अगस्त में होगा।

समर्स को राहत देने से किया गया इंकार

आरोन समर्स के वकील ने जज से अपने मुवक्किल के लिए राहत की मांग की और दलील दी कि उनसे यह अपराध तब हुए, जब वो बहुत कठिन समय से गुजर रहे थे और उस दौरान सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव थे। वकील ने आगे कहा कि समर्स अपराधों को समझ चुके हैं और आगे ऐसा नहीं करेंगे।

इसी वजह से उन्होंने कोर्ट से एक बार फिर विचार करने को कहा लेकिन जज ने साफ़ इंकार कर दिया और जमानत पर चल रहे ऑस्ट्रेलियाई (Australian) क्रिकेटर को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि समर्स ने 2021 में बच्चों के शोषण से जुड़े अलग-अलग अपराधों (जिनमें बच्चों के शोषण से जुड़ा मटीरियल रखना और उसे आगे भेजना शामिल था) के लिए अपना गुनाह कबूल करने के बाद नॉर्दर्न टेरिटरी में जेल की सज़ा काटी थी।

यह भी पढ़ें: भारत-श्रीलंका के टेस्ट मैचों की तारीखों का हुआ ऐलान, जानें कब और कहां खेले जाएंगे ये मुकाबले

Tagged:

australia Aaron Summers
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com