112 रन और 5 विकेट... राहुल द्रविड़ के बेटे ने महाराजा टी20 लीग में मचाया धमाल, विरोधियों को किया पस्त
Table of Contents
Rahul Dravid's son all-round performance: भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ ने बल्लेबाज के तौर पर खूब पहचान बनाई। संन्यास के बाद, द्रविड़ ने कोचिंग में अपना करियर बनाया। उन्होंने शुरुआत में अंडर-19 टीम के साथ काम किया और फिर भारतीय टीम के हेड कोच बने। उनके कार्यकाल में ही 2024 का टी20 वर्ल्ड कप भारत ने अपने नाम किया था।
राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की तरह ही उनके दोनों बेटे (समित और अन्वय) भी क्रिकेटर हैं। ये दोनों ही जूनियर लेवल पर धमाल मचा रहे हैं। कुछ समय पहले छोटे बेटे अन्वय का चयन श्रीलंका दौरे के लिए चुनी भारत की अंडर-19 टीम में हुआ था। वहीं, अब बड़े बेटे समित ने सुर्खियां बटोरी हैं। 20 वर्षीय ने महाराजा ट्रॉफी टी20 लीग में अपने प्रदर्शन से सनसनी मचा दी है।
महाराजा ट्रॉफी टी20 लीग में Rahul Dravid के बड़े बेटे ले रहे हिस्सा

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित की जाने वाली महाराजा ट्रॉफी टी20 लीग में राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के बड़े बेटे समित द्रविड़ भी हिस्सा ले रहे हैं। वह बेंगलुरु ब्लास्टर्स का हिस्सा हैं। 1 जुलाई को हुबली टाइगर्स के खिलाफ खेले गए मैच में समित ने 23 गेंदों में 139.13 की स्ट्राइक रेट से 32 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह चौके जड़े।
राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के बड़े बेटे के कुछ शॉट काफी शानदार थे, जिनकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हुई। कुछ ने माना कि वह अपने पिता की तरह ही बल्लेबाजी में मूवमेंट करते हैं। वहीं, उनके कुछ शॉट की तुलना केएल राहुल से हुई। फैंस ने दावा किया कि जब राहुल युवा थे, तो वो भी इसी तरह खेलते थे।
समित द्रविड़ का महाराजा ट्रॉफी टी20 लीग 2026 में ऑलराउंड प्रदर्शन
राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के लाडले ने महाराजा ट्रॉफी टी20 लीग 2026 में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया है। बल्लेबाजी में समित ने 4 पारियों में 138.27 की स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 39 है।
Samit Dravid had the whole field covered 🤩
— FanCode (@FanCode) July 1, 2026
Catch all the action from the Maharaja Trophy KSCA T20 2026 LIVE on FanCode 📲#MaharajaTrophy pic.twitter.com/gurjHdavpE
समित ने गेंदबाजी में भी अच्छा किया है। मध्यम गति से गेंदबाजी करने वाले राहुल द्रविड़ के बेटे ने 5 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 9.75 रहा है।
घरेलू क्रिकेट में अभी तक नहीं किया है डेब्यू
समित द्रविड़ ने कुछ सालों में काफी प्रभावित किया है लेकिन अभी तक उन्होंने कर्नाटक के लिए रणजी, लिस्ट ए या टी20 में नहीं खेला है। हालांकि, उन्होंने कर्नाटक की 2023-24 कूच बिहार ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने 362 रन बनाने के साथ ही 16 विकेट भी लिए थे। उस टूर्नामेंट में उनका एक शानदार प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेली गई 98 रनों की अहम पारी थी।
इस शानदार प्रदर्शन के कारण उनका चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2024 में घरेलू सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में हुआ था। लेकिन राहुल द्रविड़ के बेटे अनलकी रहे और चोट के कारण नहीं खेल पाए। चोट से वापसी करने के बाद समित काफी अच्छी प्रगति कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भारत-श्रीलंका के टेस्ट मैचों की तारीखों का हुआ ऐलान, जानें कब और कहां खेले जाएंगे ये मुकाबले