स्कॉटलैंड के साथ 3 ODI मैचों के लिए टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मौका

Published - 26 Aug 2026, 09:36 AM | Updated - 26 Aug 2026, 01:19 PM

Scotland vs Netherlands

स्कॉटलैंड (Scotland) के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान हो गया है. भविष्य को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं ने टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया है. ऐसे में उनके पास अपनी काबिलियत साबित करने और टीम में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा. स्कॉटलैंड (Scotland) सीरीज के लिए टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को स्थान मिला है, जिसकी कमान 26 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज के हाथों में होगी.

Scotland सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान

स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए नीदरलैंड्स ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. इसमें कई नई खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिसमें नोआ माई का नाम भी शामिल है. उनका पहली बार टीम में चयन हुआ है. ऐसे में उनके पास इंटरनेशनल डेब्यू करने का अवसर होगा. इसके अलावा यह श्रृंखला नीदरलैंड्स के नए मुख्य कोच पियरे डी ब्रुइन के लिए भी पहली होगी.

इस खिलाड़ी के हाथों में टीम की कमान

Babette De Leede

स्कॉटलैंड के खिलाफ नीदरलैंड्स टीम की कमान 29 साल की विकेटकीपर बल्लेबाज बैबेट डी लीडे के हाथों में होगी. डच टीम के लिए उन्होंने अब तक 13 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह 289 रन बनाने में कामयाब हुई. वहीं, 102 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए वह 1800 रन बना पाईं. स्कॉटलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ में उनका मकसद कप्तान के तौर पर शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाना होगा.

ऐसा रहेगा शेड्यूल

स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड (Scotland vs Netherlands) सीरीज के शेड्यूल की बात की जाए तो दोनों टीमें तीन मुकाबलों के लिए आमने-सामने होंगी. पहला मैच 28 अगस्त को खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी की जिम्मेदारी क्लाइड्सडेल के मैदान को सौंपी गई है. इसके बाद 30 अगस्त को दोनों टीमें दूसरे वनडे में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 1 सितंबर को आयोजित होगा. स्टर्लिंग के मैदान इन दोनों मैचों का गवाह बनेगा.

CSK में हेड कोच के लिए दिनेश कार्तिक का नाम हुआ आगे, जानिए उनका कोचिंग रिकॉर्ड

Scotland vs Netherlands वनडे सीरीज के लिए दोनों देशों की टीम

नीदरलैंड टीम: बैबेट डी लीडे (कप्तान), कार्लिजन वान कूलविज्क, कैरोलिन डी लैंग, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, हन्ना लैंडहीर, आइरिस ज़विलिंग, लारा लीमहुइस, मेरेल डेकेलिंग, मायरथे वैन डेन राड, नोआ मैस, फेबे मोल्केंबोएर, रॉबिन रिजके, रोज़ली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सीजर्स

स्कॉटलैंड टीम: एमी बाल्डी, सारा ब्राइस, डार्सी कार्टर, मरियम फैसल, गैब्रिएला फोंटेनला, कैथरीन फ्रेजर, मैसी मैसीरा, अबताहा मकसूद, मेगन मैक्कोल, रेबेका मैक्रॉसैन, शार्लेट नेवार्ड, नियाम रॉबर्टसन-जैक, नायमा शेख, पिप्पा स्प्राउल, एलेन वॉटसन, इसाबेला वॉटसन

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 28 अगस्त, क्लाइड्सडेल
  • दूसरा वनडे: 30 अगस्त, स्टर्लिंग
  • तीसरा वनडे: 1 सितंबर, स्टर्लिंग

अफगानिस्तान के साथ ही टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम भी आई सामने, वैभव सूर्यवंशी समेत ये 15 खिलाड़ी

Tagged:

Scotland Cricket team Netherlands Cricket Team Babette de Leede Noa Mais
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com