कौन है Amir Jangoo? जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ जड़ डाला 233 रन का दोहरा शतक

Published - 28 Jun 2026, 11:08 AM | Updated - 28 Jun 2026, 11:35 AM

Amir Jangoo 1

Who is Amir Jangoo: भारत के आयरलैंड दौरे, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच वेस्टइंडीज-श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की उतनी बात नहीं हो रही थी। हालांकि, पहले मैच में कुछ ऐसा हो गया कि अब यह मुकाबला काफी खास हो गया।

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में वेस्टइंडीज की तरफ से लाजवाब बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला, जिसकी बदौलत श्रीलंका के 308 के स्कोर के जवाब में वेस्टइंडीज ने 626/9 का स्कोर बनाया। इस वजह से वेस्टइंडीज को 318 रनों की विशाल बढ़त हासिल हुई, जो निर्णायक साबित हो सकती है। वेस्टइंडीज को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का श्रेय कप्तान रोस्टन चेस के साथ-साथ आमिर जांगू (Amir Jangoo) का भी रहा। चेस तो दोहरे शतक से चूक गए, लेकिन जांगू ने अपने टेस्ट करियर की पहली डबल सेंचुरी ठोक दी।

Amir Jangoo ने दोहरा शतक जड़ते हुए खेली 233 रनों की मैराथन पारी

Amir Jangoo

श्रीलंका की पारी के जवाब में वेस्टइंडीज ने 102 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। यहां से नंबर-4 के बल्लेबाज आमिर जांगू (Amir Jangoo) ने जोशुआ डा सिल्वा (20) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए स्कोर को 154 तक पहुंचाया। लेकिन फिर डा सिल्वा के बाद, जस्टिन ग्रीव्स भी 3 रन बनाकर आउट हो गए। इससे 168 के स्कोर तक वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौट गई।

बढ़ते दबाव के बीच आमिर जांगू (Amir Jangoo) ने मोर्चा संभाला और श्रीलंकाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया। इस खिलाड़ी ने तीसरे दिन के पहले सत्र में अपना शतक पूरा किया। इसके बाद, दूसरे सत्र में 150 का आंकड़ा पार किया। वहीं, चाय के बाद अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक भी जड़ दिया। जांगू ने 373 गेंदों का सामना किया और 233 रन बनाए। उनकी पारी में 19 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके और रोस्टन चेस (194) के बीच छठे विकेट के लिए 401 रनों की साझेदारी हुई, जो एक रिकॉर्ड है।

कौन हैं आमिर जांगू, करियर के दूसरे टेस्ट में ही ठोकी डबल सेंचुरी

आमिर जांगू (Amir Jangoo) का करियर नया है, इसी वजह से क्रिकेट जगत में अभी उन्हें ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिली है लेकिन इस दोहरे शतक ने उनके बारे में जानने के लिए फैंस को जरूर मजबूर किया है। इस खिलाड़ी का जन्म 14 जुलाई 1997 को त्रिनिदाद में हुआ था। 22 वर्षीय खिलाड़ी एक विकेटकीपर है, जो बल्लेबाजी में लेफ्ट-हैंडेड है। जांगू ने वेस्टइंडीज के लिए 2024 में वनडे से डेब्यू किया था, जबकि 2025 में टेस्ट और टी20आई में पदार्पण किया।

टेस्ट में डेब्यू मैच के बाद से आमिर जांगू (Amir Jangoo) को लंबे समय तक मौका नहीं मिला लेकिन अब उन्होंने अपने दूसरे ही मैच में दोहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने अपना पहला टेस्ट पाकिस्तान के खिलाफ 2025 में मुल्तान में खेला था और 30 रन बनाए थे। वनडे में जांगू ने छह मैच खेले हैं और एक शतक की मदद से 153 रन बनाए हैं। जबकि टी20आई में 7 मैचों में एक अर्धशतक की बदौलत 163 रन बनाने में सफलता हासिल की है।

जांगू-चेस की साझेदारी से वेस्टइंडीज की श्रीलंका के खिलाफ स्थिति मजबूत

श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज ने पहली पारी में पहाड़ जैसा स्कोर बनाकर काफी बड़ी बढ़त हासिल कर ली। इसका पूरा क्रेडिट आमिर जांगू (Amir Jangoo) और कप्तान रोस्टन चेस को जाता है, जिन्होंने तीसरे दिन लगभग तीनों ही सत्र बल्लेबाजी की।

आखिरी में दिन का खेल समाप्त होने से पहले वेस्टइंडीज ने अपनी पारी घोषित कर दी और श्रीलंका को चार ओवर खेलने का मौका दिया, जिसमें एक विकेट हासिल कर लिया। श्रीलंका ने अभी सिर्फ 15 रन बनाए हैं और वेस्टइंडीज की पहली पारी की बढ़त से 303 रन पीछे है।

यह भी पढ़ें: भारत-श्रीलंका सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस तारीख से खेले जाएंगे 2 टेस्ट मैच

Tagged:

Sri Lanka Cricket team west indies cricket team Amir Jangoo WI vs SL Test
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com