W,W,W,W....टीम इंडिया को आखिरकार मिल गया अगला जसप्रीत बुमराह, श्रीलंका A के खिलाफ बरपाया कहर

Published - 03 Jul 2026, 12:22 PM | Updated - 03 Jul 2026, 01:12 PM

Team India 61

Team India found another Jasprit Bumrah: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारत के लिए सबसे बड़ा मैच विनिंग गेंदबाज माना जाता है। अपने डेब्यू के बाद से बुमराह ने हर एक प्रारूप में खुद को साबित किया है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में दिग्गज तेज गेंदबाज के लिए फिटनेस की समस्या रही है। इसी वजह से वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें जरूरत के हिसाब से ही खिलाया जाता है।

हालांकि, अब भारत (Team India) को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जसप्रीत बुमराज जैसा एक और तेज गेंदबाज मिल चुका है। जी हां, टीम इंडिया के लिए दूसरा बुमराह तेज गेंदबाज गुरनूर बरार बनते नजर आ सकते हैं। हाल ही में उन्होंने अफगानिस्तान वनडे सीरीज में काफी प्रभावित किया और अब श्रीलंका दौरे पर रेड बॉल से कहर बरपाया है।

श्रीलंका ए के खिलाफ गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी

Team India 62

भारत की पुरुष क्रिकेट टीम (Team India) इंग्लैंड दौरे पर है। इस बीच इंडिया ए की टीम श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसमें कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो टीम इंडिया के लिए हाल ही में खेल चुके हैं।

तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भी स्क्वाड का हिस्सा हैं। उन्हें पहले मैच में नहीं खिलाया गया था लेकिन 2 जुलाई से शुरू हुए दूसरे मैच में मौका मिलने पर कहर बरपाते हुए श्रीलंका ए की पहली पारी के दौरान चार विकेट झटके।

पहली पारी में चटकाए 4 विकेट

इंडिया ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और श्रीलंका ए बल्लेबाजी करने उतरी। श्रीलंकाई पारी के दौरान गुरनूर बरार ने 22 ओवर में दो मेडन डाले और 77 रन देकर चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन फिर गुरनूर ने पहली सफलता दिलाई। उन्होंने ओपनर सोहन डी लिवेरा को आउट किया, जिन्होंने 28 रनों की पारी खेली।

इसके बाद, गुरनूर बरार ने अपना दूसरा विकेट श्रीलंकाई कप्तान सहान अराच्चिगे के रूप में हासिल किया। अराच्चिगे ने आउट होने से पहले 127 रन बनाए। चमिका गुनासेकरा (1) और असंका मनोज (4) भी गुरनूर का शिकार बने।

इंग्लैंड वनडे सीरीज में Team India के स्क्वाड में भी गुरनूर शामिल

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भले ही गुरनूर बरार टीम इंडिया में जगह बनाने से चूक गए हों लेकिन उन्हें तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। भारत को 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे खेलने हैं। गुरनूर ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था।

लंबे कद के तेज गेंदबाज ने अपनी डेब्यू वनडे सीरीज में काफी अच्छा किया और तीन पारियों में 7 विकेट चटकाए। उन्होंने शुरुआत में गेंद को स्विंग कराया और बाद में अपनी विविधताओं का भी नजारा पेश किया। शायद यही कारण है कि चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम इंडिया के स्क्वाड में इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भी चुना है।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: अभिषेक-संजू की जोड़ी टूटेगी! अब दूसरे टी20 में ये 2 खिलाड़ी करेंगे ओपनिंग

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com