कौन हैं Manav Suthar? जिन्हें पहली बार भारत की टेस्ट टीम में मिली जगह, जानें इन्हें लेकर A to Z डिटेल

Published - 20 May 2026, 12:14 PM

Manav Suthar

Manav Suthar: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए बीसीसीआई ने लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार को टीम इंडिया में चांस दिया है। 19 मई को चुनी गई टीम में मानव सुथार का नाम भी जोड़ा गया है, जिनका हालिया प्रदर्शन काफी धमाकेदार रहा है।

उनको रवींद्र जडेजा के स्थान पर चुना गया है, जो कि न सिर्फ लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी, बल्कि निचले क्रम में आकर कई उपयोगी पारियां खेलने में समर्थ हैं। लेकिन बहुत कम लोग हैं, जो कि मानव सुथार (Manav Suthar) के बारे में जानते हैं, तो चलिए इस लेख के जरिए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं मानव सुथार, जो राजस्थान के एक गांव से निकलकर अब टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं।

कौन हैं Manav Suthar?

राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले मानव सुथार (Manav Suthar) ने साल 2014 में पहली बार क्रिकेट के गुर सीखना शुरू किया था। पिता चाहते कि उनका बेटा बल्लेबाज बने, लेकिन कोच धीरज शर्मा ने पहले दिन ही उनकी गेंदबाजी देखकर बता दिया था कि ये लड़का बॉलिंग के दम पर अपनी पहचान बनाएगा और कोच की वह बात आज सच हो चुकी है।

मानव का चयन उनकी शानदार गेंदबाजी को देखकर किया गया है, जो कि उनको खास बनाता है। मानव ने बतौर स्पिन ऑलराउंडर प्रदर्शन की छाप अंडर-16 क्रिकेट मुकाबलों में छोड़ी और इसी के दम पर उनको भारतीय अंडर-19 टीम का टिकट मिला।

राजस्थान के लिए कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन

ऐज ग्रुप मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद राजस्थान क्रिकेट संघ ने मानव सुथार (Manav Suthar) को बड़े मंच पर मौका दिया और पिछले चार वर्षों से वह लगातार राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हैं।

उन्होंने 2022 में प्रथम श्रेणी और टी20 में डेब्यू का मौका मिला था तो 2023 में पहली बार लिस्ट ए मैच खेलने का अवसर मिला। मानव ने दलीप ट्रॉफी में गेंद और बल्ले दोनों में शानदार प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था और उसी का नतीजा है कि वह टीम इंडिया में शामिल हो चुके हैं और उनको रवींद्र जडेजा के विकल्प के तौर पर मौका दिया गया है।

पिता का सपना बेटे ने किया पूरा

मानव सुथार (Manav Suthar) के पिता जगदीश सुथार स्कूल में पीटी टीचर हैं और खुद भी स्कूल स्तर पर क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन कभी उनको बड़े मंच पर खेलने का अवसर नहीं मिला। हालांकि, अब उनका यह सपना उनके बेटे ने पूरा कर दिखाया है।

मानव को उन्होंने मात्र 11 साल की उम्र में क्रिकेट अकादमी भेज दिया था, जहां पर कोच धीरज शर्मा ने शुरुआत में इस हीरे को पहचाना और एक शानदार ऑलराउंडर बनाया। खास बात ये है कि मानव सिर्फ एक गेंदबाज नहीं, बल्कि पूर्ण ऑलराउंडर हैं, जो कि निचले क्रम में आकर बेहतरीन पारियां खेलने की ताकत रखते हैं।

IND vs AFG: 4 खिलाड़ी जो टेस्ट टीम में चयन के थे हकदार, लेकिन सेलेक्टर्स ने किया नजरअंदाज, इनके साथ हुई नाइंसाफी

मानव शानदार आंकड़े

23 वर्षींय मानव सुथार (Manav Suthar) अब भारत की जर्सी पहने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन देखना होगा कि कप्तान और टीम मैनेजमेंट उनको पदार्पण का अवसर देता है या फिर अपने अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर के साथ जाने का फैसला करता है। यह तो मैच के दिन मालूम चलेगा।

लेकिन आपको बता दें कि मानव ने 29 प्रथम श्रेणी क्रिकेट की 52 पारियों में 129 विकेट लिए हैं, जिसमें 6 फाइव विकेट हॉल और 3 बार मैच में उन्होंने 10 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। साथ ही बल्ले से उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में 945 रन ठोके हैं, जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल है। यही वजह है कि चयन समिति ने उनको लाल बॉल के खेल में मौका दिया है।

IND vs AFG: ODI टीम में जगह डिजर्व करते थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन चयन में हुई व्याप्त पॉलिटिक्स के चलते नही मिली जगह

Tagged:

team india Ranji trophy Manav Suthar
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com