रेड बॉल टूर्नामेंट के लिए टीम का हुआ ऐलान, सुदर्शन-सुंदर को भी मिली जगह

Published - 26 Aug 2026, 03:06 PM | Updated - 26 Aug 2026, 03:45 PM

Tournament

Red-ball tournament probables announced: भारतीय क्रिकेट के घरेलू सीजन का आगाज 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी के साथ हुआ। इस टूर्नामेंट (Tournament) का फाइनल मुकाबला 6 से 10 सितंबर तक चेन्नई में खेला जाएगा। इसके बाद, अगला रेड बॉल टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के रूप में होगा। इस बार रणजी सीजन का पहला चरण 11 अक्टूबर से शुरू होगा। इसमें कुल 38 टीमें नजर आएंगी।

रणजी ट्रॉफी लंबा टूर्नामेंट (Tournament) है। इसके लिए सिर्फ कुछ दिन पहले की तैयारी पर्याप्त नहीं मानी जाती है। इसी वजह से कई टीमें टूर्नामेंट से पहले कैंप लगाएंगी, जिसमें स्क्वाड में जगह बनाने के संभावित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ऐसा ही कुछ तमिलनाडु की टीम करने जा रही है, जिसने अपने संभावित खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है।

तमिलनाडु ने 30 खिलाड़ियों का किया चयन

Tournament 1

भारत के घरेलू सीजन के सबसे बड़े रेड बॉल टूर्नामेंट (Tournament) रणजी ट्रॉफी के लिए तमिलनाडु का प्री-सीजन कैंप चेन्नई में 3 से 25 सितंबर तक चलेगा। इसके लिए सुनील सुब्रमण्यम की अध्यक्षता वाली सीनियर चयन समिति ने मंगलवार को प्रमुख घरेलू प्रतियोगिता के लिए 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची की घोषणा की। स्क्वाड में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं है और लगभग सभी नियमित खिलाड़ियों को जगह मिली है।

साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर भी शामिल

तमिलनाडु ने संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में अपने दो प्रमुख प्लेयर साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर को भी जगह दी है। ये दोनों ही खिलाड़ी चोट के कारण श्रीलंका दौरे पर नहीं जा पाए। सुदर्शन को शुरुआत में स्क्वाड में रखा गया था लेकिन उनका चयन फिटनेस पर निर्भर था। जब वे रिकवर होने में नाकाम रहे तो BCCI ने सरफराज खान को बतौर रिप्लेसमेंट चुना।

वहीं, इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग का शिकार होने वाले वॉशिंगटन सुंदर का पहले ही टेस्ट सीरीज में खेलना तय नहीं लग रहा था। हालांकि, संभावना जताई जा रही थी कि फिट होने पर वे दूसरे मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनकी गैरमौजूदगी का फायदा सारांश जैन को मिला और गॉल में बाहर बैठने के बाद कोलंबो में अपना टेस्ट डेब्यू किया।

18 साल के दीपेश को भी किया गया Tournament के संभावितों में सेलेक्ट

वहीं, अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में प्रभावित करने वाले युवा तेज गेंदबाज दीपेश देवन्द्रन को भी चुना गया है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2026 में उन्होंने अपनी स्पीड से काफी सुर्खियां बटोरीं। अब उन्हें रणजी ट्रॉफी जैसे प्रमुख रेड बॉल टूर्नामेंट (Tournament) के लिए तमिलनाडु के संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह दी गई है।

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए तमिलनाडु के 30 संभावित खिलाड़ी

एन. जगदीशन, साई सुदर्शन, आर. विमल कुमार, बी. सचिन, तुषार रहेजा, प्रदोष रंजन पॉल, बी. इंद्रजीत, सी. आंद्रे सिद्धार्थ, जी. अजितेश, आदित्य वरदराजन, एम. मिथुल राज, यू. मुकेश, एस. राधाकृष्णन, एम. एस. वॉशिंगटन सुंदर, एस. निधीश राजगोपाल, आर. सोनू यादव, मानव पारख, गुरजपनीत सिंह, पी. सरवणा कुमार, आर. डी. प्रणव राघवेंद्र, जी. गोविंथ, एच. त्रिलोक नाग, ए. एसक्किमुथु, डी. दीपेश, आर. साई किशोर, पी. विद्युत, एस. अजित राम, बी. आदित्य, जे. हेमचुदेशन, आर. श्रीनिवासन.

यह भी पढ़ें: T20I इतिहास के 5 सबसे धीमे शतक, नंबर-1 बल्लेबाज ने सेंचुरी पूरी करने के लिए खेलीं 70 गेंदें

Tagged:

Sai Sudharsan Washington Sundar N. Jagadeesan Tamil Nadu Cricket Team Ranji Trophy 2026-27
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com