कौन हैं जय मूंदड़ा? दूसरे टी20 में भारत की हार के बने सबसे बड़े विलेन, अकेले पलट दिया मैच
Table of Contents
Jai Moondra: आयरलैंड ने भारत के खिलाफ इतिहास रचते हुए पहली बार उसके खिलाफ सीरीज जीती। इससे पहले आयरलैंड ने किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीता था लेकिन इस बार एक नहीं, बल्कि लगातार दो मैच जीतते हुए दो मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम कर ली। बेलफ़ास्ट में आयरलैंड ने पहला मैच 34 रनों से जीता और फिर दूसरे में 1 रन से रोमांचक जीत हासिल की।
आयरलैंड ने पहले टी20 को जीतकर 1-0 की बढ़त बना रखी थी लेकिन भारत को दूसरे मैच में जीत मिलती तो फिर सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म होती लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आयरलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 154/8 का स्कोर बनाया और फिर शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया को 153/9 के स्कोर तक ही सीमित रखा। आयरिश टीम के लिए जीत के हीरो तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा (Jai Moondra) रहे, जिन्होंने शुरूआती ओवरों में ही भारतीय बल्लेबाजी को बैकफुट पर ला दिया।
भारत के प्रमुख बल्लेबाज Jai Moondra के आगे हुए ढेर, दिए तीन झटके

आयरलैंड के द्वारा सेट किया गया 155 का टारगेट भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए उतना मुश्किल नहीं लग रहा था लेकिन जय मूंदड़ा (Jai Moondra) ने अपनी घातक गेंदबाजी से टॉप ऑर्डर को बिखेरने का काम किया। उनकी शानदार गेंदबाजी के कारण ही लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी शुरुआत में ही दबाव में आ गई और आखिरी तक इससे उभर नहीं पाई।
जय मूंदड़ा (Jai Moondra) ने सबसे पहले संजू सैमसन को चलता किया, जो खाता नहीं खोल पाए। मूंदड़ाकी अंदर आती गेंद संजू के पैड पर लगी, जिसके कारण उन्हें एलबीडबल्यू आउट होकर जाना पड़ा। इसके बाद, मूंदड़ाका अगला शिकार अभिषेक शर्मा बने। अभिषेक ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद को हवा में मार बैठे और बिना कोई रन बनाए कैच आउट हो गए। आयरिश खिलाड़ी को अपना तीसरा विकेट कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में मिला, जिन्हें उन्होंने बोल्ड किया। इस तरह अय्यर 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
कौन हैं जय मूंदड़ा?
जय मूंदड़ा (Jai Moondra) ने दूसरे टी20 में चार ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। इसके बाद से ही उनके बारे में जानने के लिए सभी काफी बेताब हैं। भारत के खिलाफ जब भी कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसकी चर्चा जरूर हर तरफ होने लगती है, ऐसा ही मूंदड़ा को लेकर हो रहा है।
बता दें कि जय मूंदड़ा एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने बेलफ़ास्ट में ही पहले मैच के दौरान आयरलैंड के लिए डेब्यू किया था। अपने पहले मैच में 29 वर्षीय ने 2 विकेट लिए थे।
भारत में जन्म लेकर आयरलैंड के लिए खेले
जय मूंदड़ा का जन्म 10 जनवरी, 1997 को हुआ था। राजस्थान के टोंक में जन्मे मूंदड़ा 2021 में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में मास्टर्स डिग्री करने के लिए आयरलैंड चले गए। वहां पहुंचने के बाद, वे डबलिन के लेन्स्टर क्रिकेट क्लब से जुड़े और आयरलैंड के घरेलू क्रिकेट सिस्टम में अपनी जगह बनाई और नेशनल टीम में अपनी चमक बिखेरने में कामयाब रहे।
दिलचस्प बात यह है कि जय मूंदड़ा (Jai Moondra) ने अपने क्रिकेट सफ़र की शुरुआत एक तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर नहीं की थी। उन्होंने एक ऐसे बल्लेबाज़ के तौर पर शुरुआत की थी जो लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाजी भी कर सकता था, और बाद में अपने करियर में उन्होंने तेज गेंदबाजी अपना ली। इस खिलाड़ी ने अपने पेशेवर करियर में अभी तक कुल 14 मैच खेले हैं और 31 विकेट झटके हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs IRE: इन 4 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया, आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से गंवानी पड़ी सीरीज
Tagged:
team india ireland cricket team Jai Moondra IND vs IRE 2026