बेलफास्ट में फिर शर्मसार हुई टीम इंडिया, तिलक-हर्षित का संघर्ष भी गया बेकार, आयरलैंड ने 1 रन से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

Published - 28 Jun 2026, 06:03 PM | Updated - 28 Jun 2026, 10:34 PM

IND Vs IRE 5

रविवार यानी 28 जून को भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच दो मुकाबलों का दूसरा और आखिरी मैच खेला गया. बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ. टॉस जीतकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी का चयन किया, जिसके बाद आयरिश टीम ने स्कोरबोर्ड पर 8 विकेट के नुकसान 154 रन लगाए. जवाब में भारतीय टीम (IND vs IRE) 153 रन ही बना पाई और एक रन से मैच हार गई.

IND vs IRE: आयरलैंड ने बनाए 154 रन

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आयरलैंड टीम (IND vs IRE) का एक बार फिर जलवा देखने को मिला. हैरी टेक्टर की 53 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर आयरिश टीम नो 20 ओवर में 154 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए. सलामी जोड़ी टिम टेक्टर (5) और रॉस अडायर (16) बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद लॉर्कन टकर ने मैदार पर आकर कुछ शानदार शॉट लगाए, लेकिन प्रिंस यादव की गेंद पर कैच आउट होकर उन्हें पवेलीयन वापस लौटना पड़ा.

इन 3 खिलाड़ियों को है कोच गंभीर का फुल सपोर्ट, फ्लॉप प्रदर्शन के बावजूद हमेशा मिल जाती जगह

हैरी टेक्टर ने संभाली पारी

जहां एक छोर पर विकेट गिरने का सिलसिला जारी था, तो वहीं दूसरी तरफ हैरी टेक्टर ने मोर्चा संभाले रखा. इस दौरान उनकी बेंजामिन कैलिट्ज़ के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 65 रनों की साझेदारी हुई. इसी बीच कप्तान श्रेयस अय्यर ने शिवम दुबे को गेंद थमाई, जिन्होंने बेंजामिन कैलिट्ज़ (37) को आउट कर आयरलैंड को झटका दिया.

इसके कुछ ओवर बाद हैरी टेक्टर ने भी प्रिंस यादव के हाथों अपना विकेट गंवा दिया. अंत में लियाम मैकार्थी ने एक रन बनाकर टीम को स्कोर को 154 तक पहुंचाया. हालांकि, अन्य कोई भी आयरिश बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया. भारत के लिए डेब्यूटेन्ट प्रिंस यादव ने तीन विकेट झटकी. जबकि शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट निकाली. हर्षित राणा ने एक सफलता हासिल की.

IND vs IRE: बल्लेबाजी में फ्लॉप टीम इंडिया

जवाबी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया के टॉप और मिडिल ऑर्डर ने एक बार फिर फैंस को निराश किया. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी गोल्डन डक आउट हुई. श्रेयस अय्यर 10 रन बनाकर पवेलीयन लौट गए. ये तीनों बल्लेबाज जय मूंदरा का शिकार बने. वहीं, ईशान किशन और अक्षर पटेल क्रमशः 12 रन और 14 रन ही बना पाए. इस तरह भारत ने महज 74 रन के स्कोर पर पांच विकेट खो दिए.

भारत ने गंवाई सीरीज

Tilak Varma

तिलक वर्मा ने 46 गेंदों में 55 रनों की जूझारू पारी खेल भारत को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें अन्य किसी खिलाड़ी का योगदान नहीं मिल सका और 17.2 ओवर में वह भी मैट होलार्ड की गेंद पर आउट हो गए. आखिर में, हर्षित राणा ने ताबड़तोड़ रन जड़ टीम इंडिया को जीत दिलाने का प्रयास किया, मगर 19.5वें ओवर में हैरी टेक्टर की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे, जिससे टीम की उम्मीदें टूट गई.

आयरलैंड के लिए जय मूंदरा और मैट होलार्ड ने 3-3 विकेट ली. मैथ्यू हम्फ्रीज़ और हैरी टेक्टर ने एक विकेट निकाली. गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आयरलैंड टीम (IND vs IRE) 1 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

भारत-आयरलैंड सीरीज के बीच पसरा मातम, 14 शतक लगाने वाले दिग्गज बल्लेबाज का हुआ निधन

Tagged:

team india shreyas iyer IND vs IRE Harry Tector
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com