IND vs IRE: भारत का 2-0 से सूपड़ा साफ कर आयरलैंड ने रचा इतिहास, टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए शर्मनाक रिकॉर्ड

Published - 28 Jun 2026, 07:30 PM | Updated - 28 Jun 2026, 10:53 PM

IND Vs IRE 6

28 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले (IND vs IRE) में भारतीय टीम को 1 रन से हार का मुंह देखना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरिश टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया 153 रन ही स्कोरबोर्ड पर लगा पाई, जिसके चलते उसने एक बार मुकाबला गंवा दिया.

यह जीतने के बाद आयरलैंड ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. इसके साथ ही भारत के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है जब आयरलैंड (IND vs IRE) ने टीम इंडिया को किसी सीरीज़ में हराया.

IND vs IRE: भारत के नाम दर्ज हुए शर्मनाक रिकॉर्ड

1. T20I पारी के पहले ओवर में दो छक्के खाने वाले भारतीय गेंदबाज़

  • रविचंद्रन अश्विन बनाम न्यूज़ीलैंड, नागपुर 2016
  • शार्दुल ठाकुर बनाम न्यूज़ीलैंड, ऑकलैंड 2020
  • अर्शदीप सिंह बनाम आयरलैंड, बेलफ़ास्ट 2026

2. अपने 100वें T20I (FM टीमों के लिए) के समय सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

  • 25 साल 239 दिन - शादाब खान
  • 25 साल 310 दिन - शाहीन अफरीदी
  • 26 साल 204 दिन - हैरी टेक्टर *

3. सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव T20 इंटरनेशनल में भारत के लिए डेब्यू करने वाले 120वें और 121वें खिलाड़ी हैं. इस फ़ॉर्मेट में सिर्फ़ पाकिस्तान के पास ही ज़्यादा कैप्स (125) हैं.

4. सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव से पहले जनवरी 2025 में हर्षित राणा ने T20I में डेब्यू किया था. इस तरह, 513 दिनों के बाद भारत को कोई नया T20I खिलाड़ी मिला है, जो इस फ़ॉर्मेट में भारत के लिए दो डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों के बीच का सबसे लंबा अंतराल है. इससे पहले सबसे लंबा अंतराल 451 दिनों का था, जो भुवनेश्वर कुमार (कैप #45, 25 दिसंबर 2012) और मोहम्मद शमी (कैप #46, 21 मार्च 2014) के डेब्यू के बीच था.

5. हैरी टेक्टर और बेन कैलिट्ज़ के बीच 65 रन की साझेदारी – T20I में भारत के खिलाफ़ आयरलैंड के लिए किसी भी विकेट के लिए यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे बड़ी साझेदारी सिर्फ़ 2022 में डबलिन में स्टर्लिंग और बालबर्नी के बीच पहले विकेट के लिए हुई 72 रन की साझेदारी थी.

6. अपने 100वें T20I मैच में 50 से ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (FM टीमें)

  • ग्लेन मैक्सवेल (104*)
  • रोहित शर्मा (85)
  • जोस बटलर (73)
  • डेविड वॉर्नर (70)
  • क्विंटन डी कॉक (65)
  • रॉस टेलर (53)
  • हैरी टेक्टर (51*)

7. यह 13वीं बार है जब भारत ने पहले छह ओवरों में चार विकेट गंवाए हैं और आयरलैंड के खिलाफ ऐसा पहली बार हुआ है; 41 रन आयरलैंड के खिलाफ भारत का दूसरा सबसे कम छह-ओवर का स्कोर है, जो 2024 में न्यूयॉर्क में बने 39/1 के स्कोर से ही पीछे है.

इन 3 खिलाड़ियों को है कोच गंभीर का फुल सपोर्ट, फ्लॉप प्रदर्शन के बावजूद हमेशा मिल जाती जगह

8. T20I पारी में दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों का पहली ही गेंद पर आउट होना (FM टीमें)

  • तमीम और सौम्य बनाम वेस्टइंडीज, बासेटेरे 2018
  • सैमसन और अभिषेक बनाम आयरलैंड, बेलफास्ट 2026

9. T20I पारी में भारत के दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों का शून्य (डक) पर आउट होना

  • रोहित और रहाणे बनाम पाकिस्तान, मीरपुर 2016
  • गिल और जायसवाल बनाम दक्षिण अफ्रीका, गेबेरहा 2023
  • सैमसन और अभिषेक, IND vs IRE, बेलफास्ट 2026

10. एक कैलेंडर वर्ष में T20I में सबसे ज़्यादा शून्य (डक) (FM टीमें)

  • 7 सैम अयूब (2025)
  • 6 रिचर्ड न्गारवा (2024)
  • 6 अभिषेक शर्मा (2026)

11. T20I पारी की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • केएल राहुल
  • पृथ्वी शॉ
  • रोहित शर्मा
  • संजू सैमसन (2 बार)
  • अभिषेक शर्मा

12. आज से पहले, भारत ने आखिरी बार जुलाई 2024 में पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ T20I मैच के शुरुआती आठ ओवरों में कोई छक्का नहीं लगाया था. उस समय पावरप्ले में उनका स्कोर 30/4 था और उन्होंने सुपर ओवर में मैच जीता था.

13. आयरलैंड (IND vs IRE) ने बेलफ़ास्ट में इतिहास रचा दिया है. आयरिश टीन ने T20i सीरीज़ में पहली बार भारत का व्हाइटवॉश किया है.

14. भारत के लिए सबसे धीमी T20I फिफ्टी (गेंदों के हिसाब से)

  • 56 केएल राहुल बनाम SA त्रिवेंद्रम 2022
  • 54 जी गंभीर बनाम AUS मेलबर्न 2012
  • 49 एसके यादव बनाम USA न्यूयॉर्क 2024
  • 48 वी कोहली बनाम SA ब्रिजटाउन 2024
  • 45 वी कोहली बनाम PAK दुबई 2021
  • 45 टी वर्मा बनाम IRE बेलफ़ास्ट 2026 *
Tilak Varma

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज की बीच बेन स्टोक्स ने फैंस को दिया झटका, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Tagged:

team india Tilak Varma IND vs IRE
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com