कौन हैं दानिश मालेवार? दोहरा शतक ठोक हिलाई थी दुनिया, IPL के डेब्यू मैच में हुए फ्लॉप

Published - 20 Apr 2026, 08:43 PM | Updated - 20 Apr 2026, 08:51 PM

Danish Malewar

Danish Malewar: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 30वें मैच में मुंबई इंडियंस ने विदर्भ के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले दानिश मालेवार को पदार्पण का मौका दिया है, लेकिन पहले ही मैच में यह खिलाड़ी सिर्फ दो के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन लौट गया।

दानिश (Danish Malewar) ने आईपीएल करियर के पहले मैच में कुल चार गेंदों का सामना किया, लेकिन कगिसो रबाडा की गेंद पर वह पगबाधा (LBW) होकर पवेलियन लौट गए। दानिश के अलावा इस मैच में कृष भगत भी डेब्यू कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये दोनों खिलाड़ी और क्यों दिखाया है एमआई पलटन ने दो युवाओं पर भरोसा।

कौन हैं Danish Malewar?

मुंबई इंडियंस से आईपीएल करियर की शुरुआत कर रहे दानिश मालेवार (Danish Malewar) विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। मात्र 22 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने लाल गेंद के खेल में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। दुलीप ट्रॉफी 2025 में उन्होंने सेंट्रल जोन के लिए पदार्पण करते हुए 203 रन की शानदार पारी खेली थी।

इस पारी के बाद दानिश रातों-रात स्टार बन गए थे। उन्होंने अब तक खेले 15 फर्स्ट क्लास मैचों की 26 पारियों में 49.42 की औसत के साथ 1285 रन बनाए हैं। इस दौरान दानिश (Danish Malewar) के बल्ले से 3 शतक और 10 अर्धशतक भी निकले हैं। प्रथम श्रेणी में वह 168 चौके और 10 छक्के लगा चुके हैं तो 26 पारियों में 20 शानदार कैच भी पकड़े हैं।

क्यों सुर्खियों में है दानिश का नाम?

अब सवाल ये है कि आखिर दानिश मालेवार (Danish Malewar) का नाम इतना सुर्खियों में क्यों है, तो इसका जवाब उनके शानदार आंकड़ों में छिपा है। 22 साल के दानिश विदर्भ के लिए टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। अगस्त में उन्होंने सेंट्रल जोन के लिए दुलीप ट्रॉफी में डेब्यू किया और पहले ही मैच में दोहरा शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।

वहीं, रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन में उन्होंने 52.20 की शानदार औसत के साथ 783 रन बनाए थे। साथ ही साल 2025 में रणजी ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ ने जब सिर्फ 11 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे, तब दानिश (Danish Malewar) ने शानदार सैकड़ा जड़ा था।

बता दें कि, इस सीजन वह रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज थे। यही कारण है कि मिनी ऑक्शन में मुंबई ने दानिश को 30 लाख के बेस प्राइज में खरीदा था।

जानें क्यों मैच के बाद रोने लगे Vaibhav Sooryavanshi? माता-पिता से भी बात करने को किया मना! अब वजह का खुलासा

पंजाब के कृष को मिला डेब्यू का मौका

पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले कृष भगत को भी मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पदार्पण का मौका दिया है। 21 साल के युवा तेज गेंदबाज कृष को आईपीएल में चोटिल अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर बतौर रिप्लेसमेंट चुना है।

हालांकि, इससे पहले दो सीजन तक वह मुंबई इंडियंस के नेट बॉलर रह चुके हैं और डीवाई पाटिल टी20 कप में रिलायंस टीम के लिए खेल चुके हैं। कृष ने अभी तक एक भी टी20 मैच नहीं खेला है, ऐसे में यह उनके टी20 करियर की शुरुआत भी है, जिसको वह अपनी घातक गेंदबाजी से यादगार बनाना चाहेंगे।

BAN vs NZ: नाहिद-तनजीद की आंधी में उड़ी न्यूजीलैंड, बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीता, सीरीज में 1-1 की बराबरी

Tagged:

Mumbai Indians Krish Bhagat Danish Malewar
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com