GT vs MI: तिलक वर्मा के शतक के बाद आया अश्विनी का तूफान, 99 रन से जीता मुंबई इंडियंस, ध्वस्त हुई गुजरात की बल्लेबाजी
Published - 20 Apr 2026, 11:05 PM
Table of Contents
GT vs MI: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 30वां मुकाबला खेला गया था, जिसमें पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रन से हरा दिया है। मुंबई इंडियंस के लिए पहले तिलक वर्मा ने शानदार सैकड़ा जमाया और इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2026 में पहला विकेट झटका।
एमआई के सामने गुजरात (GT vs MI) की तिकड़ी के दो बल्लेबाज (साईं, बटलर) बिना अधिक प्रभावशाली पारी खेलकर पवेलियन लौट गए, जिसने पावर प्ले में ही एमआई की जीत को सुनिश्चित कर दिया था। जबकि गुजरात टाइटंस की पूरी पारी 100 रन पर ढेर हो गई।
GT vs MI: मुंबई की खराब शुरुआत
गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस (GT vs MI) की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 10 रन पर डेब्यूटेंड दानिश मालेवार (2) का विकेट गंवा दिया था तो क्विंटन डी कॉक (13) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। एमआई खेमा अभी दो विकेट से उबर भी नहीं पाया था कि सूर्यकुमार यादव 10 गेंदों पर 15 रन बनाकर चलते बने।
पांच बार की चैंपियन का स्कोर जीटी के खिलाफ एक समय 44 रन पर तीन विकेट हो गया था और सब को लग रहा था कि यहां से ये टीम 150 रन भी नहीं बना पाएगी। लेकिन तिलक के तूफान ने गुजरात के टाइंटस (GT vs MI) को नेस्तनाबूद करके रख दिया।
तिलक ने उड़ाई गेंदबाजों की धज्जियां
शुरुआती तीन विकेट गिरने के बाद मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के लिए तिलक वर्मा और नमनधीर ने चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 52 रन की साझेदारी की। नमन 32 गेंदों पर शानदार 45 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन मुंबई की रन गति धीमी रफ्तार से चल रही थी। यहां से हार्दिक पंड्या औऱ तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला।
तिलक ने शुरुआती 22 गेंदों पर 86.36 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 19 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद अगली 23 गेंदों पर उन्होंने 356.52 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से 82 रन ठोक दिए और आईपीएल में अपना पहला शतक पूरा किया। एक समय गेंदबाजों के सामने जहां तिलक संघर्ष कर रहे थे तो कप्तान के आते ही उन्होंने हवाई फायर करना शुरू कर दिया।
एक छोर से हार्दिक तिलक को जोश दे रहे थे तो दूसरी तरफ से तिलक जीटी (GT vs MI) के गेंदबाजों को रिमांड पर ले रहे थे। मैच में तिलक ने 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए, जिसके चलते एमआई 20 ओवर में 199 रन बनाने में सफल रही। कगिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए तो मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट झटका।
फ्लॉप हुई गुजरात की तिकड़ी
गुजरात टाइटंस का टॉप ऑर्डर उनकी सबसे बड़ी ताकत माना जाता है, लेकिन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उनको ही ध्वस्त कर दिया। साईं सुदर्शन पारी की पहली गेंद पर ही बुमराह का शिकार बने। साईं बिना खाता खोले ड्रेसिंग रूम लौट गए।
इसके बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने शानदार फॉर्म में चल रहे जोस बटलर को 5 के व्यक्तिगत स्कोर पर चलता किया तो कप्तान शुभमन गिल (14) को अश्विन कुमार ने अपना शिकार बनाया। बता दें कि, यह पहला मौका है, जब जीटी (GT vs MI) का टॉप ऑर्डर मिलकर 50 रन भी नहीं बना सका है, जो कि उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है। वहीं, वाशिंगटन सुंदर (26) और ग्लेन फिलिप्स (6) भी बड़ा कामल नहीं दिखा सके।
ताश के पत्तों की तरह बिखरी गुजरात
मुंबई की खतरनाक गेंदबाजी के सामने गुजरात टाइटंस (GT vs MI) के बल्लेबाज सिर्फ और सिर्फ संघर्ष करते नजर आए। एक समय गुजरात ने अपनी आधी टीम 55 के स्कोर पर गंवा दिए थे। जबकि राहुल तेवतिया और शाहरुख खान भी मुंबई (GT vs MI) के गेंदबाजों के सामने कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा सके। मैच में तेवतिया ने 11 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाए तो शाहरुख खान 13 गेंदों पर 17 रन बना सके।
वहीं, निचले क्रम के बल्लेबाज भी जल्दी सिमट गए। एमआई (GT vs MI) की तरफ से अश्विनी कुमार ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 बल्लेबाजों का शिकार किया। जबकि मिचेल सैंटनर और अल्लाह गजनफर को दो-दो विकेट मिले। वहीं, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने एक-एक बल्लेबाज का शिकार किया। बता दें कि, गुजरात टाइटंस मैच में 100 रन पर ढेर हो गई।
कौन हैं दानिश मालेवार? दोहरा शतक ठोक हिलाई थी दुनिया, IPL के डेब्यू मैच में हुए फ्लॉप
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर