IPL 2026 Points Table: चार हार के बाद मुंबई इंडियंस ने लगाई जबरदस्त छलांग, धरातल पर पहुंची केकेआर, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

Published - 20 Apr 2026, 11:14 PM

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के 30वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रन से हरा दिया है। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने आई मुंबई ने तिलक वर्मा के नाबाद शतक की बदौलत 20 ओवर में 199 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शुभमन एंड कंपनी 100 रन बना सकी और मुकाबला गंवा बैठी। बता दें कि, इस मैच में जीत के बाद मुंबई इंडियंस अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में 10वें से 7वें पायदान पर पहुंच गया है। साथ ही उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी भी जिंदा है।

IPL 2026 Points Table: प्लेऑफ की दौड़ में ये चार टीमें आगे

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं हारी है। पंजाब ने इस सीजन 6 मैच खेले हैं, जिसमें 5 जीते हैं और एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है। उनके 11 अंक हैं और नेट रन रेट 1.420 है। बता दें कि, पंजाब डबल डिजिट अंक में पहुंचने वाली आईपीएल 2026 की पहली टीम है, जबकि उन्होंने इस सीजन एक भी मैच नहीं गंवाया है।

अंक तालिका में दूसरे स्थान पर गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (IPL 2026 Points Table) है। पाटीदार एंड कंपनी ने मौजूदा सीजन में 6 मैच खेले हैं, जिसमें चार जीते हैं। उनके फिलहाल 8 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स भी 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

बता दें कि, आरसीबी का नेट रन रेट राजस्थान से बेहतर है। वहीं, चौथे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद विराजमान है। 6 मैच में तीन जीत और 6 अंकों के साथ एसआरएच चौथे नंबर पर हैं और प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।

मुंबई इंडियंस ने लगाई छलांग

अंक तालिका में पांचवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स बरकरार है। डीसी के फिलहाल 6 अंक हैं और उनका नेट रन रेट 0.310 है। वहीं, गुजरात टाइटंस की यह मौजूदा सीजन की तीसरी हार है। अभी तक खेले 6 मैचों में उन्होंने 3 मैच जीते हैं और 6 अंकों के साथ छठे पायदान पर विराजमान है।

मुंबई इंडियंस 99 रन की जीत के बाद अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में 10वें पायदान से छलांग लगाकर 7वें नंबर पर पहुंच गई है। 8वें पर चेन्नई सुपर किंग्स है। लखनऊ सुपर जायंट्स लिस्ट में 9वें नंबर पर है तो कोलकाता नाइट राइडर्स एक बार फिर 10वें स्थान (IPL 2026 Points Table) पर पहुंच गई है। बता दें कि, केकेआर ने जीत का खाता खोल लिया है। उनके फिलहाल तीन अंक हैं।

यहां देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

टीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)एन/आर (N/R)अंक (PTS)
एनआरआर (NRR)
पंजाब किंग्स65001111.42
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु6420081.171
राजस्थान रॉयल्स6420080.599
सनराइजर्स हैदराबाद6330060.566
दिल्ली कैपिटल्स5320060.31
गुजरात टाइटंस633006-0.821
मुंबई इंडियंस6240040.067
चेन्नई सुपर किंग्स624004-0.78
लखनऊ सुपर जायंट्स624004-1.173
कोलकाता नाइट राइडर्स715013-0.879

कौन हैं दानिश मालेवार? दोहरा शतक ठोक हिलाई थी दुनिया, IPL के डेब्यू मैच में हुए फ्लॉप

Tagged:

Mumbai Indians Gujarat Titans IPL 2026 Points Table
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com