अब भारत की एक साथ 1 नहीं खेलेगी कुल 2 टीम! दोनों कप्तानों के नाम भी आ गए सामने

Published - 20 Apr 2026, 04:16 PM

Team India

Team India: इंडियन प्रीमियर लीग ने भारतीय क्रिकेट टीम को युवा और प्रतिभाओं के धनी खिलाड़ी दिए हैं। इसी को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। बीसीसीआई दो प्रतिस्पर्धी टी20 टीमें बनाने का प्लान तैयार कर रहा है, जिसके पूल में 30 से 35 खिलाड़ी शामिल होंगे।

यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब टीम इंडिया (Team India) को मौजूदा सीजन में कई अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाएं खेलनी हैं तो एशियन खेल भी इसी वर्ष जापान में आयोजित होने हैं। ऐसे में बीसीसीआई दो टी20 टीमें तैयार करने के बारे में योजनाएं बना रही हैं।

Team India: 30-35 क्रिकेटरों का बनेगा समूह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने एनडीटीवी को जानकारी दी,

"एशियाई खेल और भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज एक ही समय पर होने जा रहे हैं। इसलिए हमें दो टी20 टीमों के खेलने पर ध्यान देना होगा। अभी से ही 30-35 क्रिकेटरों का एक पूल तैयार करना महत्वपूर्ण है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बुलाया जा सके। आगामी आयरलैंड दौरे के लिए, ब्रिटेन के अधिकांश दौरों की तरह, टीम (Team India) में खिलाड़ियों का एक बड़ा पूल रखा जाएगा। एशियाई खेलों के लिए भी यही नियम लागू होगा।"

बता दें कि, इस समूह में वैभव सूर्यवंशी, कार्तिक त्यागी, रवि बिश्नोई, प्रियांश आर्य, यशस्वी जायसवाल, अंगकृष रघुवंशी, रजत पाटीदार, आयुष बदोनी जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

दोनों कप्तानों के नाम भी आ गए सामने

आईपीएल 2026 समाप्त होने के बाद टीम इंडिया (Team India) को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है, ऐसे में यह योजना इसी से अमल में लाई जा सकती है। जबकि अफगानिस्तान के साथ सितंबर में टी20 सीरीज, वेस्टइंडीज टी20 सीरीज, एशियन गेम्स समेत कई टी20 श्रृंखलाए खेलनी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इन टीमों (Team India) की कप्तानी सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर को सौंपी जा सकती है।

सूर्या अपनी कप्तानी का हुनर अंतरराष्ट्रीय मंच पर टी20 विश्व कप 2026 जीतकर दिखा चुके हैं, जबकि श्रेयस अय्यर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचा चुके हैं, जबकि केकेआर को उन्होंने साल 2024 में ट्रॉफी जिताई थी। इसके अलावा अय्यर बतौर कप्तान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी जीत चुके हैं। अय्यर को भारत के अगले टी20 कप्तान के तौर पर भी देखा जा रहा है।

DC Playing XI: अक्षर पटेल बाहर, केएल राहुल नए कप्तान! हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसी दिल्ली की अंतिम-11

क्यों अहम होगी ये योजना?

अब अहम सवाल ये है कि आखिर बीसीसीआई को यह योजना लाने के बारे में विचार क्यों करना पड़ रहा है तो इसका जवाब इंटरनेशनल स्तर पर बढ़ता भारत का वर्चस्व है। दरअसल, दुनिया का हर क्रिकेट बोर्ड भारत के साथ क्रिकेट खेलना चाहता है, ताकि उनको भी इससे फायदा हो सके।

लेकिन, टीम इंडिया (Team India) के पास तीनों प्रारूपों में केवल एक-एक मुख्य टीम (Team India) है, और अधिकांश प्लेयर भारत के तीनों प्रारूपों में हिस्सा लेते हैं।

ऐसे में उनके ऊपर से भार कम करने और युवा खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव प्रदान करने के लिए यह योजना बनाई जा सकती है, ताकि भारत को जब भी कोई खिलाड़ी की जरूरत हो तो उसके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव मौजूद हो।

Shah Rukh Khan ने कर लिया तय, इन 4 खिलाड़ियों को कर रहे रिलीज! अब कभी नहीं बनेंगे KKR फैमिली का हिस्सा

Tagged:

team india shreyas iyer cricket news
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com