Shah Rukh Khan ने कर लिया तय, इन 4 खिलाड़ियों को कर रहे रिलीज! अब कभी नहीं बनेंगे KKR फैमिली का हिस्सा

Published - 20 Apr 2026, 03:31 PM | Updated - 20 Apr 2026, 03:32 PM

KKR

KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर ने 19 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ मौजूदा सीजन की पहली जीत दर्ज की थी। इससे पहले वह पांच मैच हार चुकी थी तो एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

आईपीएल 2026 में केकेआर का फिलहाल प्लेऑफ में पहुंचना असंभव लग रहा है, क्योंकि वहां तक पहुंचने के लिए उन्हें बाकी बचे सात मैच जीतने होंगे। वहीं, टीम के मालिक शाहरुख खान ने तय कर लिया है कि आईपीएल 2027 से पहले उन्हें किन चार खिलाड़ियों को रिलीज करना है।

KKR से कटेगा अजिंक्य रहाणे का पत्ता

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आईपीएल 2026 के बाद टीम से रिलीज किया जा सकता है। मौजूदा सीजन में रहाणे न ही बल्ले से धमाल मचा पा रहे हैं और न ही कप्तानी में असरदार दिख रहे हैं।

पिछले सीजन रहाणे की कप्तानी में ये टीम अंक तालिका में 8वें पायदान पर रही थी तो फिलहाल ये टीम 9वें नंबर पर हैं। यही कारण है कि शाहरुख रहाणे को रिलीज करके उनके स्थान पर एक अच्छे कप्तान की तलाश कर सकते हैं।

कैमरून ग्रीन ही हो सकती है छुट्टी

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बड़ी उम्मीदों के साथ ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन बल्ले और गेंद से वह पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं।

ग्रीन ने आईपीएल 2026 में केकेआर के लिए 7 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है, जबकि सिर्फ तीन पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें वह बेहद महंगे रहे हैं। यही कारण है कि इस सीजन के बाद ग्रीन की केकेआर खेमे से छुट्टी हो सकती है।

लगातार हार से परेशान हुई MI-CSK, दोनों ने बुलाए 2 तगड़े गेंदबाज, IPL में पहले बिखेर चुके अपनी चमक

नवदीप सैनी भी होंगे बाहर

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी आईपीएल 2026 के बाद बाहर हो सकते हैं। नवदीप को केकेआर मैनेजमेंट ने हर्षित राणा के स्थान पर स्क्वाड में शामिल किया था। वह 75 लाख रुपये की प्राइज में टीम के साथ जुड़े हैं।

लेकिन हर्षित की वापसी के बाद नवदीप को स्थान खाली करना पड़ेगा। बता दें कि, उन्होंने इस सीजन केकेआर के लिए दो मैच खेले हैं, जिसमें पंजाब के खिलाफ गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था तो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने 3 ओवर में 37 रन लुटा दिए थे।

राहुल त्रिपाठी हो सकते हैं रिलीज

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मैनेजमेंट ने राहुल त्रिपाठी को अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया है। अभी तक वह सिर्फ बेंच पर बैठे नजर आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि इस सीजन के बाद केकेआर राहुल त्रिपाठी को रिलीज कर सकती है। यानी राहुल बिना एक भी मैच खेले केकेआर खेमे से बाहर हो सकते हैं।

KKR से मिली हार का दर्द नहीं झेल पाए Vaibhav Sooryavanshi, बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोए, VIDEO वायरल

Tagged:

ajinkya rahane kkr Rahul Tripathi shah rukh khan
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com