KKR से मिली हार का दर्द नहीं झेल पाए Vaibhav Sooryavanshi, बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोए, VIDEO वायरल

Published - 20 Apr 2026, 03:14 PM | Updated - 20 Apr 2026, 03:18 PM

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मैदान पर लंबे-ल्बे छक्के लगाने के लिए पहचाने जाते हैं. वह बड़े से बड़े गेंदबाजों के खिलाफ तूफानी बैटिंग करते हैं. इसके बावजूद वह दिल से अभी भी 15 साल के बच्चे ही हैं. मैदान के बाहर वह ऐसे मासूम बच्चे हैं, जो गलती करने पर फूट-फूटकर रोता भी है.

ऐसा ही कुछ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के साथ बीती रात कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ हुआ है. इस हार के बाद वैभव खुद को संभाल नहीं पाए और खूब रोए. उनका इस दौरान का एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

KKR से मिली हार के बाद रोए Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह केकेआर से मिली हार के बाद मैदान पर रोते हुए दिखाई दिए. वैभव हार के बाद टूट जाते हैं और मुंह छिपाकर अपने आंसू पोछते हुए नजर आ रहे हैं.

इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स का एक साथी आता है, और वैभव की पीठ थपाथपाकर उसे ढांढस बंधाता है. वहीं, वैभव भी उनके गले लगकर रोने लगते हैं. अब युवा बल्लेबाज का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से आग की तरह फैल रहा है.

Vaibhav Sooryavanshi ने कूटे 46 रन

Vaibhav Sooryavanshi

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 28वां मैच खेला गया. दोनों टीमों की भिड़त कोलकाता के ईडन गार्डन में हुई थी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और यशस्वी जायसवाल ने दमदार ओपनिंग की.

यशस्वी ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन बनाए. जबकि, वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में 46 रन कूटे. बाकी कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा नहीं छू पाया. RR की पूरी टीम मिलकर 20 ओवर में 155 ही रन बना पाई.

IPL 2026 Orange Cap: टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट, जानें कौन है नंबर-1?

KKR ने 4 विकेट से जीता मैच

वहीं, टागरेट का पीछा करने उतरी कोलकाता के ओपनर्स टिम और रहाणे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. जबकि, रघुवंशी 19 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए. कैमरन ग्रीन ने 27 और रोमन पॉवेल ने 23 रन बनाए. जबकि, रिंकू सिंह ने तूफानी बैटिंग करते हुए 34 गेंदों में 53 रनों की तूफानी फिफ्टी खेली.

उनके अलावा अकुल रॉय ने 29 रनों का योगदान दिया. जिसकी बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स 4 विकेट से यह मैच जीत गई.

SRH Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैदराबाद की खूंखार प्लेइंग इलेवन फाइनल! टीम में 2 बड़े बदलाव

Tagged:

rajasthan royals KKR vs RR kolkata night riders IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

15 साल

लगभग ₹2.5 करोड़ से ₹3 करोड़ के बीच
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com