IPL 2026 Orange Cap: टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट, जानें कौन है नंबर-1?

Published - 20 Apr 2026, 02:25 PM | Updated - 20 Apr 2026, 02:30 PM

IPL 2026 Orange Cap

IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल 2026 अब तक 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं. रोजाना मैच में नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. उसी तरह ऑरेंज कैप की रेस भी दिलचस्प होती जा रही है. हर दिन कोई ना कोई बल्लेबाज जबरदस्त खेलता है, और ऑरेंज कैप की लिस्ट में अपने नाम ऊपर कर लेता है. चलिए तो जानते हैं कि अब तक संतरी कैप (IPL 2026 Orange Cap) जीतने की लिस्ट में किन-किन 5 बल्लेबाजों का नाम शामिल हैं.

IPL 2026 Orange Cap: टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट

1. हेनरिक क्लासेन (SRH)

IPL 2026 Orange Cap

आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप (IPL 2026 Orange Cap) जीतने की रेस में सबसे पहला नाम सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन का नाम हैं. वह अपनी बल्लेबाजी से हर मैच में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अब तक क्लासेन ने हैदराबाद के लिए 6 मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 47.16 की औसत और 144.38 के स्ट्राइक रेट के साथ 283 रन बनाए हैं.

इस दौरान उनके बल्ले से 19 चौके और 10 छक्के निकले. जबकि, हेनरिक क्लासेन ने इस इस सीजन अभी तक तीन फिफ्टी भी जड़ी है. इसी के साथ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सर्वाधिक रन बनाने की लिस्ट में पहले स्थान पर काबित है. माना जा रहा है कि IPL 2026 की ऑरेंज कैप क्लासेन अपने नाम कर सकते हैं.

2. शुभमन गिल (GT)

ऑरेंज कैप (IPL 2026 Orange Cap) की लिस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल का नाम है. वह 251 रन के साथ ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार बने हुए हैं. बता दें कि गिल ने अभी तक GT के लिए 4 मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 62.75 की औसत और 154.93 के स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए हैं.

जबकि, गिल ने अपने बल्ले से 24 चौके और 10 छक्के भी जड़े. वहीं, उन्होंने इस सीजन अभी तक 3 अर्धशतक भी लगाए हैं. ऐसे में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल IPL 2026 का ऑरेंज कैंप विनर बन सकते हैं. अगर वह इस लय के साथ बैटिंग करते रहे.

3. विराट कोहली (RCB)

ऑरेंज कैप की जीतने के दावेदारों में विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं. वह इस सीजन जबरदस्त बैटिंग कर रहे हैं. अगर वह इसी फॉर्म के साथ खेलते रहे तो IPL 2026 की ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं. कोहली ने रॉयल चैंलेजर्स बैंगलुरू के लिए अभी तक 6 मैच खेले हैं.

इन पारियों में उन्होंने 49.40 की औसत और 157.32 की स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए हैं. वहीं, कोहली ने इस दौरान 28 चौके और 8 छक्के भी जड़े. वहीं, अभी तक उन्होंने इस सीजन 2 अर्धशतक भी जमाए हैं. जिसके साथ वह ऑरेंज कैप जीतने के प्रबल दावेदार कहे जा रहे हैं.

IPL 2026 Purple Cap: कौन बना हुआ है विकेटों का किंग? टॉप-5 गेंदबाजों पर एक नजर

4. वैभव सूर्यवंशी (RR)

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का नाम चौखे नंबर पर काबिज हैं. उन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र में आईपीएल 2026 में कई रिकॉर्ड बना डाले हैं. वैभव ने अब तक RR के लिए 6 मुकाबलों में 41.00 की ऐवरेज और 236.53 की स्ट्राइक रेट से 246 रन कूटे हैं.

इस दौरान वैभव ने 24 चौके और 20 छक्के भी जड़े. साथ ही उन्होंने 2 तूफानी फिफ्टी भी जड़ी. अपनी इसी पारियों की बदौलत अब वैभव ऑरेंज कैप (IPL 2026 Orange Cap) की जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक माने जा रहे हैं.

5. रजत पाटीदार (RCB)

ऑरेंज कैप (IPL 2026 Orange Cap) जीतने की लिस्ट में रजत पाटीदार का नाम पांचवें नंबर पर शामिल हैं. वह अपनी कप्तानी में सिर्फ RCB को ही ऊंचाइयों पर नहीं ले गए हैं. बल्कि अपनी बैटिंग से भी आईपीएल 2026 में छाए हुए हैं. रजत ने रॉयल चैंलेजर्स बैंगलुरू के लिए अभी तक 6 मैच खेले हैं.

जिनमें उन्होंने 46.00 की एवरेज और 212.96 की स्ट्राइक रेट के साथ 230 रन बनाए हैं. वहीं, रजत ने इस दौरान 12 चौके और 22 छक्के जड़े. जबकि, बल्ले से इस सीजन अभी तक 2 फिफ्टी भी अपने नाम की.

दिल्ली प्रीमियर लीग से निकला प्रीति जिंटा का 'कोहिनूर', कभी एक ओवर में लगाए 6 छक्के, जानें Priyansh Arya की पूरी कहानी

Tagged:

Virat Kohli Shubhman Gill Rajat Patidar Vaibhav Suryavanshi IPL 2026 IPL 2026 Orange cap
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

पंजाब किंग्स

ईशान किशन (अस्थाई)
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com