SRH Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैदराबाद की खूंखार प्लेइंग इलेवन फाइनल! टीम में 2 बड़े बदलाव

Published - 20 Apr 2026, 02:31 PM | Updated - 20 Apr 2026, 02:35 PM

SRH Playing XI

SRH Playing XI: सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी. ईशान किशन की कप्तानी में SRH का प्रदर्शन औसत रहा है. टीम ने अभी तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 3 में जीत दर्ज अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. अब हैदराबाद अपना छठा मुकाबला दिल्ली के खिलाफ खेलेगी. लेकिन इस मैच के लिए SRH ने अपनी प्लेइंग XI (SRH Playing XI) में दो बड़े बदलाव किए हैं.

SRH Playing XI: अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड करेंगे ओपनिंग

SRH Playing XI

हैदराबाद की ओपनिंग का जिम्मा अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के जिम्मे हैं. दोनों ही खिलाड़ी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. अभिषेक शर्मा लंबे-लंबे छक्के मारकर टीम को मजबूत शुरूआत दिलाते हैं. वहीं. लंबी पारी खेलने के लिए मशहूर हैं. दोनों ही खिलाड़ी SRH के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक हैं.

नंबर 3 पर कप्तान ईशान किशन मौजूद रहेंगे. वह अपनी आक्रामक शैली से मैच का रूख कभी भी बदल सकते हैं. ईशान पिछले कुछ समय से जबरदस्त बैटिंग कर रहे हैं. ऐसे में वह दिल्ली के खिलाफ बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं.

युवा खिलाड़ियों का चलेगा बल्ला

चौथे नंबर पर हेनरिक क्लासेन हैं, जो कि एक बल्लेबाज के साथ विकेटकीपिंग में भी माहिर हैं. उनके साथ सामरन रविचंद्रन और कमिंडू मेंडिस जैसे खिलाड़ी मौजूद रहेंगे. सलिल अरोरा की जगह सामरन रविचंद्रन को दिल्ली के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI में जगह दी गई है.

यह सभी बल्लेबाज मिलकर मिडिल ऑर्डर में किसी भी टीम के गेंदबाजों के लिए काल बनने की शक्ति रखते हैं. रविचंद्रन और मेंडिस जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाते हैं और टीम को जीत दिलाने में भी सक्षम हैं.

सातवें नंबर पर नितीश कुमार रेड्डी हैं. जो दिल्ली के खिलाफ प्रमुख भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे. नितीश बल्ले के साथ विकेट लेने में भी मददगार साबित होते हैं. वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और मध्य क्रम में तेज गेंदबाजी के लिए खास पहचान रखते हैं. साथ ही वह दबाव में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं.

IPL 2026 Purple Cap: कौन बना हुआ है विकेटों का किंग? टॉप-5 गेंदबाजों पर एक नजर

गेंदबाजी में शामिल कई धाकड़ खिलाड़ी

गेंदबाजी विभाग में शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा जैसे गेंदबाजों के हाथों में हैं. खास बात यह है कि SRH ने लिविंगस्टोन की जगह कमिंडू मेंडिस को प्लेइंग XI में शामिल किया है. कमिंडू मेंडिस (Kamindu Mendis) श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर हैं.

जिनकी खासियत है दोनों हाथों से विकेट लेना. वे दाएं हाथ से ऑफ-स्पिन और बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स स्पिन, दोनों फेंक सकते हैं. साथ ही वह टीम की जीत में बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं.

वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद अनिकेत वर्मा को मौका दे सकती है. वह एक धाकड़ ऑलराउंडर हैं जो कि हाई स्ट्राइक रेट से तेजी से रन बना सकते हैं. अनिकेत ने अभी तक IPL 2026 में एसआरएच के लिए 6 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 160.00 की स्ट्राइक से 72 रन बनाए हैं.

सनराइजर्स हैदराबाज की संभावित प्लेइंग XI

SRH Playing XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), सामरन रविचंद्रन, कमिंडू मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर: अनिकेत वर्मा

SRH vs DC LIVE Telecast: किस ऐप और चैनल पर आएगा हैदराबाद बनाम दिल्ली मैच? अभी जान लें पूरी जानकारी

Tagged:

SRH vs DC SRH PLAYING XI IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

सिर्फ एक साल 2016 में

400 करोड़ करीब
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com