SRH vs DC LIVE Telecast: किस ऐप और चैनल पर आएगा हैदराबाद बनाम दिल्ली मैच? अभी जान लें पूरी जानकारी
Published - 20 Apr 2026, 12:45 PM | Updated - 20 Apr 2026, 12:51 PM
Table of Contents
SRH vs DC LIVE Telecast: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स बहुत जल्द मैदान पर आमने -सामने होगी. क्रिकेट प्रेमी भी इस मुकाबले के लिए बेहद उत्साहित हैं, और मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अगर आप भी SRH vs DC LIVE Telecast के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं कि किस चैनल पर लाइव देख सकते हैं और किस ऐप पर स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी तो, चलिए हम आपको पूरी जानकारी देते हैं. मैच डेट, टाइमिंग, और भी बहुत कुछ.....
SRH vs DC LIVE Telecast: किस तारीख और कहां खेला जाएगा मैच?

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़ंत 21 अप्रैल मंगलवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा. इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए दोनों ही टीमें अपनी खूंखार प्लेइंग XI मैदान पर उतारेगी.
ईशान किशन की कप्तानी SRH इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स भी अपनी फॉर्म के साथ अंक तालिका में पांचवें नंबर पर काबिज है.
क्या भारत की नागरिकता लेकर अब टीम इंडिया से खेलेंगे राशिद खान? खुद बयान देकर बताई पूरी सच्चाई
किस चैनल पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स का मैच आप बिल्कुल मुफ्त में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. खास बात यह है कि आप अपनी क्षेत्रीय भाषा जैसे हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी आईपीएल 2026 के सभी मैच का लुफ्त उठा सकते हैं.
इस ऐप पर देखें IPL 2026 का मैच
आईपीएल 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग विशेष रूप से JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर आसानी से उपलब्ध है. इसी तरह आप सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स का मैच देख सकते हैं.
दिलचस्प बात यह है कि अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं, और मैच भी मिस नहीं करना चाहते है तो जियो हॉटस्टार पर चलते हुए SRH vs DC मैच देख सकते हां. हालांकि, आप को सबसक्रिप्शन लेना होगा. जिसकी कीमत मात्र 149 रूपये से स्टार्स है.
सनराइजर्स हैदराबाद का IPL 2026 का फुल स्क्वाड
ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्से, डेविड पायने, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, अमित कुमार, ओंकार तरमाले, शिवांग कुमार
दिल्ली कैपिटल्स का IPL 2026 का फुल स्क्वाड
अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन
नाम का भौकाल, लेकिन फिसड्डी प्रदर्शन! IPL 2026 में फ्लॉप साबित हो रहे ये 3 सुपरस्टार खिलाड़ी
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर