क्या भारत की नागरिकता लेकर अब टीम इंडिया से खेलेंगे राशिद खान? खुद बयान देकर बताई पूरी सच्चाई
Published - 20 Apr 2026, 11:11 AM | Updated - 20 Apr 2026, 11:15 AM
Table of Contents
Rashid Khan ने किया बड़ा खुलासा

अफगानिस्तान के लेग स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने अपनी बुक ‘Rashid Khan: From Streets to Stardom’ लॉन्च की है. जिसमें उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं. PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राशिद खान ने अपनी बुक में बताया है कि ‘मुझे ऑस्ट्रेलिया और भारत से खेलने का और नागरिकता का ऑफर मिला था . हालांकि, मैंने उन्हें बोल दिया कि अगर मैं अपने देश के लिए नहीं खेलता हूं, तो मैं किसी और देश के लिए भी नहीं खेलूंगा.’
भारत के टॉप अधिकारी ने दिया ऑफर
राशिद खान (Rashid Khan) ने आगे बुक में बताया कि, एक बड़े अधिकारी ने उन्हें भारत की नागरिकता देने की बात कही थी. उन्होंने कहा, ‘मैं गया और उनसे मिला. हमारी बातचीत हुई और उन्होंने इस दौरान मुझसे कहा कि आपके देश की हालत काफी खराब है. ऐसे में आप भारत आकर रह सकते है. हम आपको भारतीय नागरिकता के कागजात सौंप देंगे.
आप यहां रहकर क्रिकेट खेलिए. राशिद ने कहा, "वह यह सब सुनकर चौंक गए थे. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या जवाब दें. फिर उन्होंने मुस्कुरा कर कहा कि, मैं अपने देश अफगानिस्तान के लिए खेलना पसंद करता हूं और अपने देश के लिए ही खेलना चाहूंगा.
IPL 2026 में राशिद खान का प्रदर्शन
राशिद खान (Rashid Khan) सालों से भारत में क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने साल 2018 में SRH के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 5 साल बिताए हैं. 2022 से राशिद गुजरात टाइटंस के साथ जुड़े हुए हैं. GT ने उन्हें साल 2022 में नीलामी में 15 करोड़ में खरीदा था.
लेकिन 2026 आईपीएल में उनकी सैलरी 18 करोड़ है. इस सीजन अफगानिस्तानी स्टार अब तक कुल 5 मैच खेल चुका है. जिसमें उन्होंने 25.67 की एवरेज और 7.70 की इकॉनमी से 6 विकट चटकाए हैं.
IPL 2026 मैच के दौरान ध्रुव जुरेल ने किया शानदार स्टंपिंग, सचिन तेंदुलकर ने की विकेटकीपर की तारीफ़
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर