श्रीलंका दौरे के बाद किन- किन टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया? जानें 2026 का पूरा शेड्यूल

Published - 07 Aug 2026, 03:15 PM | Updated - 07 Aug 2026, 03:16 PM

Team India 10

Team India's schedule after Sri Lanka Tour: भारत के श्रीलंका दौरे पर सभी की नजर है, क्योंकि इस दौरे पर खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज WTC का हिस्सा है। टीम इंडिया को अपनी पिछली डब्ल्यूटीसी सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के हाथों क्लीन स्वीप होना पड़ा था। अगर श्रीलंका में हार मिली तो फिर उसकी फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगेगा।

इसी वजह से भारतीय टीम (Team India) कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती और दौरे पर टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले तीन दिवसीय अभ्यास मैच में हिस्सा ले रही है, जो कोलंबो में खेला जा रहा है।

7 से 27 अगस्त तक चलेगा Team India का श्रीलंका दौरा

Team India 11

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया (Team India) दो साल के बाद गई है और यहां 9 साल बाद कोई टेस्ट मैच खेलती नजर आएगी। इस दौरे पर एक तीन दिवसीय अभ्यास मैच और दो टेस्ट शामिल हैं। वॉर्म-अप मुकाबला तीन दिन का है, जो 7 से 10 अगस्त तक नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो में खेला जाएगा।

इसके बाद, 15 से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया (Team India) का सामना श्रीलंका से होगा। वहीं, 23 से 27 अगस्त तक सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा।

श्रीलंका दौरे के बाद, टीम इंडिया का कार्यक्रम है बहुत ज्यादा बिजी

भारत (Team India) को श्रीलंका दौरे के बाद, बांग्लादेश दौरे पर जाना पड़ सकता है, जो सितंबर में होने की उम्मीद है। इस दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 खेले जाएंगे लेकिन अभी तक BCCI की तरफ से आधिकारिक रूप से हामी नहीं भरी गई गई है। सितंबर में ही भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 खेलने हैं, जो दिल्ली में आयोजित हो सकते हैं।

इसके बाद, सितंबर-अक्टूबर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भी टीम इंडिया (Team India) हिस्सा लेगी। वहीं, सितंबर-अक्टूबर में ही वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है, जिसके खिलाफ भारत को 3 वनडे और 5 टी20 खेलने हैं। फिर अक्टूबर-दिसंबर में न्यूजीलैंड से टक्कर लेनी है, जहां भारत को 2 टेस्ट, 5 वनडे और टी20 खेलने हैं। वहीं, दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ घर पर 3 वनडे और 3 टी20 खेलने हैं।

श्रीलंका दौरे के बाद टीम इंडिया का साल 2026 का शेड्यूल

महीना टूर्नामेंट/सीरीज फॉर्मेट आधिकारिक/संभावित तारीख & वेन्यू
सितंबर 2026 बांग्लादेश दौरा 3 ODI + 3 T20I 1-13 सितंबर: वेन्यू की घोषणा अभी नहीं हुई
सितंबर 2026 अफगानिस्तान सीरीज 3 T20I संभावित: तारीख और वेन्यू की घोषणा बाकी है
सितंबर 2026 एशियन गेम्स 2026 T20 24 सितंबर - 1 अक्टूबर: पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता (नागोया, आइची, जापान)
सितंबर-अक्टूबर 2026 वेस्टइंडीज का भारत दौरा 3 ODI + 5 T20I 27 सितंबर: पहला ODI (तिरुवनंतपुरम), 30 सितंबर: दूसरा ODI (गुवाहाटी), 3 अक्टूबर: तीसरा ODI (न्यू चंडीगढ़), 6 अक्टूबर: पहला T20I (लखनऊ), 9 अक्टूबर: दूसरा T20I (रांची), 11 अक्टूबर: तीसरा T20I (इंदौर), 14 अक्टूबर: चौथा T20I (हैदराबाद), 17 अक्टूबर: पांचवां T20I (बेंगलुरु)
अक्टूबर-नवंबर 2026 न्यूजीलैंड दौरा 5 T20I + 5 ODI + 2 टेस्ट 22 अक्टूबर: पहला T20I (क्राइस्टचर्च, हेग्ले ओवल), , 24 अक्टूबर: दूसरा T20I (क्राइस्टचर्च, हेग्ले ओवल)27 अक्टूबर: तीसरा T20I (वेलिंगटन, स्काई स्टेडियम), 30 अक्टूबर: चौथा T20I (ऑकलैंड, ईडन पार्क), 1 नवंबर: पांचवां T20I (हैमिल्टन, सेडन पार्क), 4 नवंबर: पहला ODI (ऑकलैंड, ईडन पार्क)7 नवंबर: दूसरा ODI (वेलिंगटन, स्काई स्टेडियम),10 नवंबर: तीसरा ODI (हैमिल्टन, सेडन पार्क), 13 नवंबर: चौथा ODI (माउंट माउंगानुई, बे ओवल), 15 नवंबर: पांचवां ODI (माउंट माउंगानुई, बे ओवल),19-23 नवंबर: पहला टेस्ट (वेलिंगटन, बेसिन रिजर्व), 27 नवंबर-1 दिसंबर: दूसरा टेस्ट (क्राइस्टचर्च, हेग्ले ओवल)
दिसंबर 2026 श्रीलंका का भारत दौरा 3 ODI + 3 T20I 13 दिसंबर: पहला ODI (दिल्ली), 16 दिसंबर: दूसरा ODI (बेंगलुरु), 19 दिसंबर: तीसरा ODI (अहमदाबाद), 22 दिसंबर: पहला T20I (राजकोट), 24 दिसंबर: दूसरा T20I (कटक), 27 दिसंबर: तीसरा T20I (पुणे)

यह भी पढ़ें: BCCI ने बताया, आखिर क्यों शुभमन गिल की जगह केएल राहुल कर रहे टीम इंडिया की कप्तानी

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com