टीम इंडिया और IPL से संन्यास लेकर अजिंक्य रहाणे ने थामा इस विदेशी टीम का हाथ

Published - 07 Aug 2026, 03:19 PM | Updated - 07 Aug 2026, 04:25 PM

Ajinkya Rahane 2

Ajinkya Rahane joined new Team: 30 जुलाई की सुबह टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो पोस्ट करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL से संन्यास का ऐलान किया था। रहाणे को लगभग तीन साल से भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला था। वहीं, आईपीएल में भी पिछले दो सीजन कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर खास नहीं गुजरे थे।

हालांकि, संन्यास को अभी दो सप्ताह भी नहीं हुए और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने एक बड़ी डील साइन कर ली है। अब यह बल्लेबाज एक विदेशी टीम के साथ नजर आएगा और एक बड़े टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखेरेगा।

इस विदेशी टूर्नामेंट में Ajinkya Rahane लेंगे हिस्सा

Ajinkya Rahane 3

संन्यास के बाद, अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का पहला विदेशी टूर्नामेंट यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग होगा, जो ETPL के नाम से भी जाना जाता है। यह यूरोप की नई फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट लीग है, जिसे क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन मिलकर आयोजित कर रहे हैं।

ETPL को ICC की मंजूरी भी है। लीग के डेब्यू सीजन में ही कई बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं और अब इनमें रहाणे का नाम भी शामिल हो गया है।

अजिंक्य रहाणे को एम्स्टर्डम फ्लेम्स ने किया साइन

यूरोपियन टी20 लीग में शामिल होने वाली छह टीमों में से एक एम्स्टर्डम फ्लेम्स ने आज घोषणा की कि उन्होंने यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) के पहले सीज़न के लिए भारत के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को अपनी टीम का मुख्य खिलाड़ी (मार्की प्लेयर) बनाया है।

इस टीम में स्टीव स्मिथ, टिम डेविड, माइकल ब्रेसवेल और मिचेल मार्श जैसे स्टार खिलाड़ी हैं। अब इसका हिस्सा अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) भी बन गए हैं। मार्श टीम की कप्तानी करेंगे और ETPL 2026 की शुरुआत 26 अगस्त को होगी।

ETPL में खेलने को लेकर रहाणे क्या बोले?

अजिंक्य रहाणे ने ETPL में खेलने को लेकर उत्सुकता जाहिर की और कहा,

"क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है, और मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि खिलाड़ियों की यह जिम्मेदारी है कि वे खेल को उससे भी अधिक मजबूत स्थिति में छोड़ें, जैसा उन्होंने इसे पाया था। यूरोप एक रोमांचक दौर में प्रवेश कर रहा है और क्रिकेट के सबसे आशाजनक क्षेत्रों में से एक बनने की क्षमता रखता है।

"एम्स्टर्डम फ्लेम्स के बारे में मुझे जो बात सबसे अच्छी लगी, वह है कुछ ऐसा सार्थक बनाने का उनका मकसद, जिसका मैदान के अंदर और बाहर लंबे समय तक असर रहे। मैं मैनेजमेंट के साथ मिलकर एक सफल फ्रेंचाइजी बनाने के लिए उत्साहित हूं, साथ ही अगली पीढ़ी को प्रेरित करने और पूरे यूरोप में क्रिकेट के भविष्य को मजबूत करने में मदद करने के लिए भी उत्सुक हूं।"

टी20 में रहाणे के आंकड़े

अजिंक्य रहाणे को टी20 फॉर्मेट का काफी ज्यादा अनुभव है और वह 300 से ज्यादा मुकाबले खेलने वाले चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 308 टी20 में 30.29 की औसत और 126.77 के स्ट्राइक-रेट से 7968 रन बनाए हैं, जिसमें 56 अर्धशतक और दो शतक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: मयंक-उमरान के बाद टीम इंडिया को मिला एक और रफ्तार का सौदागार, 150 kmph के आसपास करता हर बॉल

Tagged:

ajinkya rahane ETPL Amsterdam Flames
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com