जोहान्सबर्ग में कैसा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? क्या कप्तान गिल वर्ल्ड कप 2027 में दोहरा पाएंगे 20 साल पुराना इतिहास

Published - 01 Aug 2026, 01:56 PM | Updated - 01 Aug 2026, 02:53 PM

Team India

Team India's ODI record in Johannesburg: वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है। इन तीनों ही देशों को मेजबानी मिलने की घोषणा काफी पहले ही हो गई थी। वहीं, इन देशों के किन मैदानों पर मुकाबले का ऐलान होगा, इसका ऐलान भी अब ICC ने कर दिया है।

ICC ने कुल 12 वेन्यू फाइनल किए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा आठ मैदान दक्षिण अफ्रीका के हैं। इन मैदानों में जोहान्सबर्ग का वांडरर्स स्टेडियम भी शामिल है। इस मैदान पर भारत ने इतिहास रचने का काम किया था और सभी चाहेंगे कि 20 साल बाद जब वनडे वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया (Team India) यहां आए तो जीत हासिल करे। तो चलिए बताते हैं कि यहां भारत का वनडे रिकॉर्ड कैसा है और उसने कौन सी ऐतिहासिक जीत यहां दर्ज की थी।

जोहन्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में Team India का वनडे रिकॉर्ड

Team India

भारतीय टीम (Team India) ने जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में अपना पहला वनडे मुकाबला 1992 में खेला था। वहीं, आखिरी बार 2023 में इस मैदान पर खेलती नजर आई थी। इस स्टेडियम में टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड बहुत ज्यादा अच्छा नहीं है। भारत को जीत से ज्यादा हार झेलनी पड़ी हैं।

टीम इंडिया (Team India) ने वांडरर्स स्टेडियम में अभी तक कुल 9 वनडे खेले हैं। इस दौरान सिर्फ 4 में जीत दर्ज की है और 5 में हार का सामना किया है। यहां भारत ने अपने अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट के बड़े अंतर से हराया था।

इसी मैदान पर 2007 में टीम इंडिया ने रचा था इतिहास

भारत (Team India) ने साल 2007 में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के उद्धघाटन संस्करण का ख़िताब जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में ही जीता था। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 5 रनों से हराया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157/5 का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान टीम 19.3 ओवर में 152 के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई थी।

गिल पर 20 साल पुराना इतिहास दोहराने का दबाव

2027 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल करते नजर आएंगे। उनके ऊपर दक्षिण अफ्रीका में ICC ट्रॉफी जीतने के 20 साल पुराने इतिहास को दोहराने का दबाव होगा। गिल को 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा की जगह कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन अभी तक वनडे में उनका कप्तानी करियर कुछ खास नहीं रहा है, क्योंकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के साथ 3 ODI और 3 टी20 खेलने को राजी हुई टीम इंडिया, सभी मैचों की डेट आई सामने

Tagged:

team india icc world cup 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com