बांग्लादेश के साथ 3 ODI और 3 टी20 खेलने को राजी हुई टीम इंडिया, सभी मैचों की डेट आई सामने

Published - 01 Aug 2026, 11:45 AM | Updated - 01 Aug 2026, 01:03 PM

Team India

Team India Tour of Bangladesh: भारत का बांग्लादेश दौरा काफी समय से अनिश्चितताओं में बना हुआ है। यह दौरा 2025 में होना था लेकिन कुछ कारणों से दोनों बोर्ड ने सितंबर, 2026 के लिए पोस्टपोन कर दिया था। तब माना जा रहा था कि आसानी से बाद में भारत वहां खेलने चला जाएगा लेकिन इस दौरान कुछ ऐसी चीजें हो गईं, जिससे दोनों देशों के बीच दूरी आ गई और इसका प्रभाव क्रिकेट में भी पड़ा।

इसी वजह से कुछ समय पहले तक यही लग रहा था कि शायद टीम इंडिया (Team India) का बांग्लादेश के दौरे पर जाना मुश्किल ही है। हालांकि, अब इस दौरे के कन्फर्म होने की संभावना नजर आ रही है, क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष तमीम इकबाल पूरा प्रयास कर रहे हैं।

BCB के नए अध्यक्ष Team India के बांग्लादेश दौरे को लेकर लगाए हुए हैं उम्मीद

Tamim Iqbal Hopeful For Team India Tour Of Bangladesh

हालांकि, जब बांग्लादेश ने भारत आने से इनकार किया था, तब BCB के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल थे। बाद में उन्हें हटाया गया और पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल ने यह पद संभाला। अब तमीम कोशिश कर रहे हैं कि भारत के साथ संबंध सुधारें जाएं। उन्होंने अपने देश की सरकार के कुछ अधिकारियों से भी बात की है, ताकि भारत सरकार से टीम इंडिया (Team India) को दौरे के लिए अनुमति मिल जाए।

माना जा रहा है कि बांग्लादेश सरकार की तरफ से सकारात्मक कदम को देखते हुए भारत सरकार की तरफ से टीम इंडिया (Team India) को बांग्लादेश जाने के लिए ग्रीन सिग्नल दिया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फिर दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 3 टी20 में एक्शन देखने को मिलेगा।

मुस्तफिजुर को निकाले जाने से BCB हुआ था नाराज, किया टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार

चलिए पहले आपको बताते हैं कि BCCI और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच खटास क्यों आई। दरअसल, आईपीएल 2026 से पहले हुए मिनी ऑक्शन में मुस्तफिजुर रहमान एकमात्र बांग्लादेशी खिलाड़ी थे, जिन्हें नीलामी में खरीदा गया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को शाहरुख़ खान के मालिकाना हक़ वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था।

हालांकि, इसके कुछ समय बाद बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ काफी ज्यादा हिंसा देखने को मिली। वहीं, हिन्दू धर्म के दीपू चंद्र दास को जनता ने पीट-पीटकर मार डाला था और फिर उनके शव को जला दिया गया था। इस वजह से भारत में बांग्लादेश को लेकर विरोध बढ़ गया और आईपीएल से मुस्ताफिजुर रहमान को हटाने की भी मांग हुई, जिसकी वजह से BCCI ने KKR को उन्हें रिलीज करने को कहा।

KKR ने मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया और इससे BCB नाराज हुआ। यही वजह रही कि जब 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश को भारत आना था तो उसने सुरक्षा का हवाला दिया और अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की लेकिन ICC ने ऐसा नहीं किया और उसे बाहर निकालते हुए स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया था।

टीम इंडिया (Team India) के बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल

तारीख मैच प्रारूप
1 सितंबर 2026 पहला वनडे ODI
3 सितंबर 2026 दूसरा वनडे ODI
6 सितंबर 2026 तीसरा वनडे ODI
9 सितंबर 2026 पहला टी20I T20I
12 सितंबर 2026 दूसरा टी20I T20I
13 सितंबर 2026 तीसरा टी20I T20I

नोट: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मैचों की तारीखें जारी कर दी हैं, लेकिन वेन्यू (स्टेडियम) की घोषणा अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स की रिटेंशन लिस्ट से कट सकता है इन 5 खिलाड़ियों का नाम, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Tagged:

team india bangladesh cricket team TAMIM IQBAL India Tour of Bangladesh 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com