हॉग ने लगाये थे स्मिथ पर अपने करीबी खिलाड़ियों को टीम में जगह दिलाने का आरोप, अब वार्नर ने इस पक्ष में किया ये चौकाने वाला खुलासा

Published - 27 Sep 2017, 07:31 PM

खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया इन दिनों भारत में पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारत में है. जहां वह एकदिवसीय सीरीज में 3 मैओच हार सीरीज गवां चुका है. इस हार से ऑस्ट्रेलियाई मीडिया टीम की काफी आलोचना कर रही है. इसके अलावा तमाम दिग्गज भी कप्तान स्मिथ, चयन समिति और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की काफी आलोचना कर रहे हैं. हालाँकि, सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने पूर्व तेज गेंदबाज रॉडनी हॉग के स्मिथ पर लगाए गये आरोपों को खारिज कर दिया.

हॉग ने लगाए थे ये आरोप-

Image result for रोडनी हॉग

हॉग ने स्टीव स्मिथ पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, कप्तान स्टीव स्मिथ राष्ट्रीय टीम में खिलाड़ियों के चयन में पक्षपात कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खराब प्रदर्शन से निराश हॉग ने कप्तान स्मिथ, चयन समिति और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की काफी आलोचना की है. हालांकि वार्नर हॉग के विचारों से इत्तेफाक नहीं रखते.

वार्नर ने लगाए आरोपों को किया पूरी तरह खारिज-

वार्नर ने कहा, “हर किसी की अपनी राय होगी और वे अपनी राय देने का अधिकार रखते हैं. मैं नहीं जानता कि इस तरह की बातें कहां से उठ रही हैं. टीम का चयन चयनकर्ताओं के हाथ में है और अगर आपको चुन लिया गया है, तो आपको मैदान पर जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है. हमेशा से ऐसा ही रहा है.”

वार्नर ने कहा, “खिलाड़ियों के हाथ में कुछ भी नहीं है कि वे चुने जाते हैं या नहीं चुने जाते. वे सिर्फ एक ही चीज कर सकते हैं कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें.”

ऑस्ट्रेलिया से ऐसे प्रदर्शन की नही की जाती उम्मीद-

चेन्नई, कोलकाता और फिर इंदौर ऑस्ट्रेलियाई टीम इन तीन शहरों में खेली, लेकिन टीम की किस्मत में कोई बदलाव नहीं हुआ. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ टीम का मनोबल उठाने में नाकाम रहे हैं, तो खिलाड़ी भी अपने कप्तान के भरोसे पर खरे नहीं उतरे हैं.

2017 में ऑस्ट्रेलिया टीम के वनडे रिकॉर्ड की बात करे तो टीम के फ़ैन्स इसे कतई स्वीकार नहीं करेंगे. अपने सबसे ख़राब दौर से गुजर रही कंगारू टीम लगातार 6 वनडे हार चुकी है और इतना ही नहीं विदेशी ज़मीन पर खेले 13 वनडे में से 11 हार चुकी है. इसमें दो मैच बारिश की भेंट चढ़े थे.

Tagged:

david warner
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com