#Virushka विराट-अनुष्का की वेडिंग रिसेप्शन में परिवार साथ पहुंचे सुरेश रैना और शिखर धवन वही खास अंदाज में नजर आये गौतम गंभीर

Published - 22 Dec 2017, 07:56 AM

#Virushka विराट-अनुष्का की वेडिंग रिसेप्शन में परिवार साथ पहुंचे सुरेश रैना और शिखर धवन वही खास अंदा...

गुरूवार, 21 दिसम्बर की शाम टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनके परिवार के लिए एकदम खास और बेहद ही यादगार बन गयी. 21, दिसम्बर की देर शाम दिल्ली के दरबार हॉल ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का पहला वेडिंग रिसेप्शन आयोहित किया गया.

जहाँ देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अनेक बड़ी और नामचीन हस्तियों ने भी शिरकत की. दिल्ली में हुआ यह रिसेप्शन वाकई में बहुत ही शानदार रहा.

नरेंद्र मोदी ने लगाये चार चाँद

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने वेडिंग रिसेप्शन के दौरान सबसे अलग और बेहद ही खुबसूरत दिख रहे थे. सभी की जुबान पर सिर्फ और सिर्फ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम सुनने को मिल रहा था.

वेडिंग रिसेप्शन के फंक्शन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मौजूदगी से चार चाँद लगा दिए. मोदी जी तो फंक्शन में पहुंच गये और परिवार वालों के साथ एक शानदार तस्वीर भी क्लिक कर वा ली, लेकिन सभी को निगाहें अभी भी किसी खास के इंतजार में बैठी हई थी.

दरअसल वह खास और कोई नहीं, बल्कि टीम इंडिया के स्टार क्रिकेट खिलाड़ी रहे. भारतीय टीम के बहुत ही कम खिलाड़ी इस रिसेप्शन में पहुंच सके, लेकिन जितने भी खिलाड़ी पहुंचे वह आकर्षण का केंद्र रहे.

रैना-धवन और गौती रहे मौजूद

गुरूवार को टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक शिखर धवन, हाल में ही यो यो टेस्ट पास करने वाले सुरेश रैना और अनुभवी सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को विरुष्का के वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया.

यह तीनों ही खिलाड़ी अपनी अपनी पत्नी आयशा, प्रियंका और नताशा के साथ विराट और अनुष्का के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे.

तस्वीरों पर एक नजर:-

Tagged:

Virat Kohli india cricket team anushka sharma
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com