सहवाग के बेटे ने बताई अपनी फेवरेट IPL टीम, बोले 'मैं इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलना चाहता....'
Published - 13 Sep 2026, 09:50 AM | Updated - 13 Sep 2026, 10:35 AM
Table of Contents
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के नाम को किसी भी पहचान की जरुरत नहीं है. अपनी आक्रमक बल्लेबाज से गेंदबाजों की क्लास लगाने वाले इस खिलाड़ी का क्रिकेट करियर शानदार रहा है. उनकी गिनती टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों में होती है. वहीं, अब वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के बेटे आर्यवीर सहवाग भी अपना नाम बनाने की राह पर निकल चुके हैं. इसी बीच उन्होंने अपनी पसंदीदा आईपीएल टीम का खुलासा करते हुए बताया कि वह इस मंच पर किस खिलाड़ी के साथ खेलना चाहते हैं.
Virender Sehwag के बेटे ने बताई अपनी फेवरेट IPL टीम

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के बेटे आर्यवीर सहवाग ने बताया कि वह किस आईपीएल फ्रेंचाइजी को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं और भविष्य में किस टीम के लिए खेलना पसंद करेंगे. खास बात यह है कि उन्होंने जिस फ्रेंचाइजी का नाम लिया है, वीरेंद्र सहवाग ने भी उसका प्रतिनिधित्व नहीं है। दरअसल, आर्यवीर ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने कहा कि,
“RCB में विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना मेरा सपना है। वह मेरे दौर के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं।”
पाकिस्तान की सीरीज हार से भारत को नुकसान? अब ये 2 टीमें कर रहीं WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई
IPL में नहीं हुई एंट्री
18 वर्षीय बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग को अब तक आईपीएल में शामिल होने का मौका नहीं मिला है। हालांकि, दिल्ली में आयोजित होने वाली दिल्ली प्रीमियर लीग में वह कई बार अपना जलवा बिखेर चुके हैं। इस टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर आईपीएल फ्रेंचाईजियों का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास किया है। दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के लिए वेस्ट दिल्ली लॉयंस ने उन्हें तीन लाख रुपए देकर अपने खेमे में शामिल किया था। ऐसे में अब सबकी नजरें इस पर टिकी होगी कि क्या आईपीएल 2026 में ऑक्शन में आर्यवीर सहवाग को खरीदने में कोई टीम दिलचस्पी दिखाती है या नहीं
पिता की तरह मचाना चाहते हैं धमाल
वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने टीम इंडिया के लिए बतौर ओपनर खेलते हुए खूब धमाल मचाया है। अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से वह क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे। ऐसे में आर्यवीर सहवाग भी अपने पिता की तरह अपनी बल्लेबाजी का जादू बिखेर दुनियाभर में अपना नाम बनाने में लगे हुए हैं। हालांकि, अभी तक उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है।
मैच से 24 घंटे पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज चोटिल, अब मुकाबले करेगा मिस
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर