मैच से 24 घंटे पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज चोटिल, अब मुकाबले करेगा मिस

Published - 12 Sep 2026, 01:49 PM | Updated - 12 Sep 2026, 02:49 PM

Team India 46

भारत को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम (Team India) के स्क्वाड में कई जबरदस्त खिलाड़ी है जिनमें विकेटकीपर ईशान किशन का नाम भी शामिल है। ईशान ने हाल ही में दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में 270 रनों की जबरदस्त पारी खेली और बतौर कप्तानी ईस्ट जोन को चैंपियन भी बनाया।

शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन से अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भी धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद है लेकिन सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया (Team India) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि अभ्यास के दौरान ईशान को चोट लग गई और अब उनके फिटनेस को लेकर सस्पेंस बन गया है।

बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान Team India के विकेटकीपर ईशान किशन हुए चोटिल

Team India 47

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को खेले जाने वाले पहले मुकाबले से पूर्व शुक्रवार को नेट्स पर ईशान किशन बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आए। उन्होंने करीब 45 मिनट का नेट सेशन किया और इसी दौरान चोट का शिकार हो गए।

बल्लेबाजी के दौरान नेट बॉलर नवदीप सैनी की बाउंसर से बचने के प्रयास में ईशान की पीठ में समस्या हो गई और वे काफी तकलीफ में नजर आए। इसी वजह से उन्हें फिजियोथेरेपिस्ट की मदद लेनी पड़ी और फिर बल्लेबाजी करने नहीं आए।

गंभीर इंजरी होने पर मुकाबले कर सकते हैं मिस

ईशान किशन की चोट को लेकर अभी तक टीम इंडिया (Team India) के खेमे से कोई भी अपडेट नहीं मिला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर इस खिलाड़ी की पीठ में तकलीफ ज्यादा हुई और आराम नहीं मिला तो फिर पहले मैच में खेलने की संभावना कम ही है और आगे भी दिक्कत जारी रही तो सीरीज के बाकी मैचों में भी शायद ही खेल पाएं।

भारत (Team India) की टी20 टीम में ईशान किशन ने कुछ ही महीनों में एक बार फिर से अपनी खास जगह बना ली है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं, एशियन गेम्स के लिए भी चुने गए हैं। इसी वजह से उनकी फिटनेस पर सभी की नजर रहेगी।

ईशान के फिट न होने पर संजू को मिल सकता है प्लेइंग XI में मौका

पीठ की चोट के कारण विकेटकीपिंग करना आसान नहीं होगा। इसी वजह से ईशान किशन पहले मैच से बाहर होते हैं तो फिर स्क्वाड में शामिल संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। संजू भी एक विकेटकीपर हैं लेकिन ओपनिंग में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा तथा नंबर-3 पर ईशान के होने के कारण उन्हें प्लेइंग XI में जगह मिलने की उम्मीद कम ही लग रही थी लेकिन अब ईशान की इंजरी उनके लिए वापसी का रास्ता खोल सकती है।

Tagged:

ISHAN KISHAN team india IND vs AFG T20 Series
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com