पाकिस्तान की सीरीज हार से भारत को नुकसान? अब ये 2 टीमें कर रहीं WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई

Published - 13 Sep 2026, 09:10 AM | Updated - 13 Sep 2026, 09:36 AM

WTC 2

WTC Final Race: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत खेली गई। इस सीरीज में मेजबान इंग्लैंड ने जबरदस्त खेल दिखाया और पाकिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ़ कर दिया। बर्मिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और पाकिस्तान को दौरे पर लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

इस मुकाबले के नतीजे से WTC पॉइंट्स टेबल में भी फेरबदल देखने को मिला है। हालांकि, इससे भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, अगले साल होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए कौन सी दो टीमें मजबूत दावेदार नजर आ रही हैं, इसकी तस्वीर भी कुछ हद तक साफ़ हो गई है।

WTC पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड छठे स्थान पर कायम, पाकिस्तान आखिरी स्थान पर लुढ़का

WTC 3

पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में जीत के बावजूद डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड की स्थिति में बदलाव नहीं हुआ है लेकिन पॉइंट्स और PCT में इजाफा देखने को मिला है। इंग्लैंड के 16 मैचों में 74 अंक हो गए हैं और अंकों का प्रतिशत 38.54% है। वहीं, पाकिस्तान को नुकसान हुआ है।

बाबर आजम की अगुआई वाली टीम सबसे नीचे यानी नौवें स्थान पर खिसक गई है। पाकिस्तान के 9 मैचों में 16 अंक हैं और PCT 14.81% है। मौजूदा चक्र में खराब प्रदर्शन के कारण यह टीम पहले ही WTC फाइनल की रेस से एलिमिनेट हो चुकी है।

भारत पांचवें स्थान पर बरकरार, अन्य टीमों का ऐसा है हाल

ENG vs PAK तीसरे टेस्ट के नतीजे से टीम इंडिया को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम 11 मैचों में 68 अंक और 51.52% PCT के साथ पांचवें स्थान पर है। हालांकि, भारत को फाइनल में जगह बनाने के लिए अपने शेष 7 मैचों में दमदार प्रदर्शन करना होगा।

नीचे देखिए WTC पॉइंट्स टेबल और जानिए सभी टीमों का हाल:

स्थानटीममैचजीतहारड्रॉडिडअंकपीसीटी
1ऑस्ट्रेलिया1082009680.00%
2दक्षिण अफ्रीका431003675.00%
3न्यूजीलैंड641105272.22%
4बांग्लादेश632104055.56%
5भारत1154206851.52%
6इंग्लैंड16781147438.54%
7श्रीलंका612302433.33%
8वेस्टइंडीज (E)1228223020.83%
9पाकिस्तान (E)927081614.81%

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका WTC फाइनल की प्रबल दावेदार

डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए पहले स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया और उसके नीचे मौजूद दक्षिण अफ्रीका के बीच एक बार फिर से फाइनल मुकाबला होने की संभावना नजर आ रही है। इन दोनों टीमों के बीच पिछले चक्र का भी खिताबी मैच हुआ था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी थी।

WTC फाइनल में जगह बनाने के लिए 60 से 65% या उससे अधिक का PCT सुरक्षित माना जाता है। ऑस्ट्रेलिया के 10 मैचों में 96 अंक हैं और उसे अभी 12 मैच और खेलने हैं। अगर उसने 6 जीत और 1 ड्रॉ दर्ज किया तो उसके अंकों का प्रतिशत 65% से ऊपर रहेगा, जो फाइनल का टिकट दिला सकता है।

दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका के 4 मैचों में 36 अंक हैं और उसके 10 मैच शेष हैं। अगर प्रोटियाज टीम 6 जीत और एक मैच ड्रॉ कराती है तो फिर उसके 112 अंक हो जाएंगे और PCT 66% से ज्यादा का रहेगा। इस PCT को फाइनल के लिए पर्याप्त कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट पिच की लंबाई-चौड़ाई कितनी होती है? डिटेल्स में जानें पूरी जानकारी

Tagged:

team india south africa cricket team australia cricket team WTC Final ENG vs PAK
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com