Virat Kohli के एक्शन से सोशल मीडिया पर हलचल, इस खूबसूरत मॉडल संग जुड़ा नाम, कर रहे इनकी PHOTOS LIKE

Published - 17 Apr 2026, 04:46 PM | Updated - 17 Apr 2026, 04:51 PM

Virat Kohli

हाल ही में सोशल मीडिया पर फिर से विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह मैदान नहीं, बल्कि एक बोल्ड इंस्टाग्राम पोस्ट है। जर्मन इन्फ्लुएंसर लिज लैज (Lizzlazz) की फोटो पर उनके लाइक ने सोशल मीडिया में हलचल मचा दी है। फैंस इस छोटी सी एक्शन को लेकर जमकर मज़ाक बना रहे हैं, जबकि कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं। यह घटना IPL 2026 के चलते और भी ज़्यादा वायरल हो गई है।

Lizzlazz कौन है और पोस्ट क्या है?

Lizzlazz

लिज लैज एक जर्मन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो लाइफस्टाइल, म्यूज़िक और एंटरटेनमेंट कंटेंट बनाती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 4 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल की बात यह है कि विराट कोहली (Virat Kohli) के अकाउंट ने उनकी एक बोल्ड तस्वीर पर लाइक किया, जिसे लोगों ने जल्दी ही स्क्रीनशॉट लेकर ट्विटर और अन्य प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया। इस इंटरैक्शन के बाद लिज लैज का नाम भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच भी छा गया है।

Virat Kohli का लाइक गलती या इरादा?

इस बात पर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई क्लियर जवाब नहीं आया है कि यह लाइक जानबूझकर या गलती से हुआ। लेकिन यह ध्यान देने वाली बात है कि विराट कोहली (Virat Kohli) और लिजलैज एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी नहीं करते, जिससे यह पोस्ट और ज़्यादा अनसुलझी लगती है।

इससे पहले भी उनके अवनीत कौर की फोटो पर लाइक की वजह से विवाद हुआ था, उस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम अल्गोरिदम को दोषी बताया था। इस बार भी फैंस उसी अल्गोरिदम की गलती वाली बात को लेकर मज़ाक उड़ा रहे हैं।

CSK Playing XI: SRH के खिलाफ मुकाबले के लिए चेन्नई की प्लेइंग-XI फाइनल, ऋतुराज, सैमसन, महात्रे, ब्रेविस, दुबे....

फैंस की प्रतिक्रिया कैसी रही ?

भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर बहुत एक्टिव हैं। कई लोग विराट कोहली (Virat Kohli) के लाइक को लेकर मीम बना रहे हैं, जबकि कुछ आलोचना करते हुए उन्हें व्यक्तिगत जीवन के लिए ज़िम्मेदार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच मीडिया भी इस टॉपिक पर लेख और रील्स जारी कर रहा है, जिससे लिज लैज की फोटोज़ और प्रोफाइल भी तेज़ी से वायरल हो रही हैं। इस तरह विराट कोहली (Virat Kohli) का छोटा सा लाइक इंटरनेट पर बड़ा ट्रेंड बन गया है।

SRH vs CSK LIVE: कौन सा ऐप और कौन सा चैनल? मैच कितने बजे होगा शुरू! एक क्लिक में जानें सबकुछ

कौन है जर्मन इंफ्लूएंसर लिज लैज?

जर्मन‑साउथ अफ्रीकन मूल की यह इंफ्लूएंसर लिज लैज असली नाम जेनिफर है सोशल मीडिया पर लिज लैज के नाम से जानी जाती हैं। वह ट्रैवल, फूड, म्यूज़िक और लाइफस्टाइल कंटेंट बनाती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 4 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं।

वह जर्मन, अंग्रेज़ी और डच भाषा बोल सकती हैं और मनोविज्ञान में मास्टर्स की डिग्री रखती हैं। भारत प्रेमी लिज लैज कई बार मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, गोवा और हरियाणा जैसी जगहों पर जाकर स्ट्रीट फूड और भारतीय लाइफस्टाइल पर वीडियो बना चुकी हैं, जिससे भारतीय फैंस में उनकी फॉलोइंग तेज़ी से बढ़ी है।

इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि वह विराट कोहली (Virat Kohli) की बड़ी फैन भी हैं, जिससे इस लाइक वाली खबर पर फैंस की रिएक्शन और भी मज़ेदार हो गई है। अब उनकी पोस्ट और यूरोप-एशिया का मिक्स्ड कंटेंट भारतीय ऑडियंस के बीच तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है।

Tagged:

Virat Kohli LizLaz
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com