IPL 2026 में रन और विकेट के किंग कौन? ऑरेंज-पर्पल कैप की टॉप-5 लिस्ट जारी, देखें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का स्थान
Published - 17 Apr 2026, 04:32 PM | Updated - 17 Apr 2026, 04:39 PM
Table of Contents
Orange-Purple Cap: आईपीएल इतिहास में हर बल्लेबाज और गेंदबाज का सापना होगा है कि वह कम से कम एक बार ऑरेंज कैप-पर्पल कैप को पहने। ऑरेंज कैप उन प्लेयर्स को मिलती है, जिसके टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन होते हैं, जबकि आईपीएल में सबसे अधिक विकेट निकालने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप (Orange-Purple Cap) थमाई जाती है।
चलिए आपको बताते हैं कि 24 मैच की सफल समाप्ति के बाद ऑरेंज-पर्पल कैप की टॉप-5 लिस्ट में कौन-कौन विराजमान है। साथ ही देखिए की आपका पसंदीदा खिलाड़ी किस स्थान पर बैठा हुआ है।
ऑरेंज कैप पर विराट कोहली का कब्जा
आईपीएल 2026 (Orange-Purple Cap) में फिलहाल सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली पहले स्थान पर हैं। कोहली ने मौजूदा सीजन में खेली 5 पारियों में 57 की औसत और 158.33 के स्ट्राइक रेट के साथ 228 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।
दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन मौजूद हैं। उन्होंने इस सीजन खेली 5 पारियों में दो अर्धशतक की मदद से 224 रन बनाए हैं। वह ऑरेंज कैप हासिल करने से सिर्फ चार रन पीछे हैं।
तीन से पांच तक ये बल्लेबाज शामिल
तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार हैं, जिनके बल्ले से अभी तक 5 पारियों में 222 रन निकल चुके हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 212.46 का है, जो कि शीर्ष पांच बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ है। चौथे नंबर पर हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन 213 रन के साथ हैं।
उन्होंने 5 पारियों में 190.17 के स्ट्राइक रेट से 213 रन बनाए हैं, जिसमें राजस्थान के खिलाफ 91 रन की पारी भी शामिल है। लिस्ट में पांचवें नंबर पर पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह हैं, जो कि 4 पारियों में 211 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतकीय पारियां निकली हैं।
Orange-Purple Cap: पर्पल कैप पर किसका कब्जा?
आईपीएल 2025 में पर्पल कैप (Orange-Purple Cap) का खिताब जीतने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने मौजूदा सीजन में भी बढ़त बनाए हुई है। गुजरात टाइटंस के इस घातक गेंदबाज ने 4 पारियों में 10 बल्लेबाजों का शिकार किया है तो 9.50 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं। इस दौरान प्रसिद्ध 1 बार फॉर विकेट हॉल भी ले चुके हैं।
लिस्ट में दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज मौजूद हैं, जिन्होंने 5 पारियों में 10 विकेट झटके हैं, जबकि इस दौरान इकॉनमी रेट 10.12 का रहा है। बता दें कि, अंशुल अगर ऐसे ही विकेट चटकाते रहे तो यकीनन वह प्रसिद्ध से आगे निकल सकते हैं।
तीसरे पायदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव काबिज हैं, जिन्होंने 5 पारियों में 9 विकेट झटके हैं। बता दें कि, पर्पल कैप की दौड़ में शीर्ष तीन पर तेज गेंदबाजों का कब्जा है।
अंतिम दो स्थान पर बिश्नोई आर्चर मौजूद
पर्पल कैप 2026 (Orange-Purple Cap) की दौड़ में चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई बने हुए हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए खेले 5 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं, जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 9.31 का रहा है। जबकि पांचवें नंबर पर उनकी टीम के साथ खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर कब्जा करके बैठे हुए हैं।
आर्चर ने 5 पारियों में 7 विकेट झटके हैं और 8.47 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं। बता दें कि, आर्चर का इकॉनमी रेट शीर्ष पांच गेंदबाजों में सबसे बढ़िया है। जबकि सबसे खराब इकॉनमी टॉप पांच में अंशुल कंबोज (Orange-Purple Cap) का है, जो कि 10.12 की महंगी इकॉनमी रेट से रन लुटा रहे हैं।
Tagged:
cricket news Orange-Purple Cap IPL 2026ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर