कोहली-साल्ट ओपनिंग, नंबर-3-4-5 पर पड्डीकल, पाटीदार, डेविड... DC मुकाबले के लिए RCB की Playing XI तैयार
Published - 17 Apr 2026, 04:06 PM | Updated - 17 Apr 2026, 04:08 PM
Table of Contents
IPL 2026 का जंग जारी है और डिफेंडिंग चैंपियन RCB अपनी बादशाहत बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होने वाला है। इस धमाकेदार मैच के लिए टीम ने अपनी नई और आक्रामक प्लेइंग इलेवन तैयार कर ली है, जिसमें ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर तक कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रशंसक इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
RCB का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से

आईपीएल 2026 के शेड्यूल के अनुसार, आरसीबी अपना अगला मैच 18 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। इस सीजन में बेंगलुरु की टीम अब तक शानदार लय में दिखी है और पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थानों पर काबिज है।
पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को पटखनी देने के बाद टीम के हौसले बुलंद हैं। बेंगलुरु की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए सहयोगी रही है, ऐसे में दिल्ली के गेंदबाजों के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट जैसी जोड़ी को रोकना एक बड़ी चुनौती साबित होगी।
विराट कोहली समेत चलेगा इनका बल्ला
इस मुकाबले में सबकी नजरें किंग कोहली पर टिकी होंगी, जो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। खबर है कि इस मैच में कोहली के साथ फिल साल्ट ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। साल्ट की आक्रामक बल्लेबाजी और कोहली का अनुभव RCB को एक विस्फोटक शुरुआत दिला सकता है। वहीं, नंबर तीन पर देवदत्त पड्डीकल की वापसी टीम को मजबूती प्रदान करेगी।
कप्तान रजत पाटीदार खुद नंबर-4 पर मोर्चा संभालेंगे, जबकि नंबर-5 पर टिम डेविड के आने से फिनिशिंग टच की चिंता खत्म हो जाएगी। इन पांचों बल्लेबाजों का बल्ला अगर चला, तो दिल्ली के लिए वापसी करना नामुमकिन हो जाएगा।
RCB vs DC, PITCH REPORT: रिपोर्ट आई सामने, जीत-हार की कहानी लगभग तय! पिच ने कर दिया बड़ा इशारा
दो हार के बाद दिल्ली वापसी करना चाहेगी
दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति इस समय थोड़ी नाजुक नजर आ रही है। पिछले दो मैचों में लगातार हार झेलने के बाद अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम दबाव में है। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार ने उनके नेट रन रेट पर भी असर डाला है। दिल्ली के लिए सबसे बड़ी समस्या उनका मिडिल ऑर्डर और डेथ ओवरों की गेंदबाजी रही है।
RCB जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अगर दिल्ली को जीत हासिल करनी है, तो उनके प्रमुख खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। डेविड मिलर की एक गलती ने टीम को काफी करीबी मैच में हरा दिया था। उस मैच के बाद डेविड मिलर को काफी भावुक होते देखा गया था, जिसके बाद पूरी उन्हें सहानुभूति देते नजर आए थे।
दिल्ली के खिलाफ RCB की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले इस मैच के लिए RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन काफी संतुलित नजर आ रही है। टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ीयों का शानदार मिलावट दिख रही है। गेंदबाजी विभाग में भी टीम काफी मजबूत दिख रही है, जो चिन्नास्वामी की छोटी बाउंड्री पर रनों पर अंकुश लगाने की क्षमता रखती है।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग XI: विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर), देवदत्त पड्डीकल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवूड, सुयश शर्मा, रशिख सलाम डार।
दिल्ली के खिलाफ यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि एक तरफ RCB अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, वहीं दिल्ली की टीम अपनी हार का सिलसिला तोड़कर पॉइंट्स टेबल में ऊपर चढ़ने की कोशिश करेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि चिन्नास्वामी के मैदान पर कौन सी टीम बाजी मारती है।
Tagged:
RCB RCB vs DC IPL 2026ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर