IPL 2026: ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ की रेस हुई दिलचस्प! ये 4 खिलाड़ी सबसे आगे, इन्ही में कोई एक जीतेगा अवॉर्ड

Published - 17 Apr 2026, 04:20 PM | Updated - 17 Apr 2026, 04:32 PM

IPL 2026

IPL 2026 में रोजाना कोई ना कोई खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन का जलवा बिखेर रहे हैं और अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे वर्ल्ड क्रिकेट को अचंभित भी कर रहे हैं. हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो सिर्फ वन मैच वंडर है और सिर्फ 2-3 मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर सुर्खियों बटोर कर गायब हो जा रहे हैं, लेकिन इस लीग में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी है, जो निरंतरता के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं और हर मैच में अपनी छाप छोड़ रहे हैं.

जो खिलाड़ी शुरू से लेकर अंत तक अच्छा प्रदर्शन करता है और टूर्नामेंट में नाम कमाता है, तो उसे आयोजकों की तरफ से ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवार्ड दिया जाता है. आज हम आपकों आने इस ख़ास लेख में उन 4 खिलाड़ियों के ही नाम बताने जा रहे हैं, जो IPL 2026 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ की रेस में सबसे आगे बने हुए हैं और इन्ही में से किसी एक को ये ख़ास खिताब से नवाजा जा सकता है.

IPL 2026: ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब जीतने के हकदार हैं ये 4 खिलाड़ी

1.विराट कोहली

IPL 2026

‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ की बात आए और विराट कोहली का नाम ना आए, शायद ऐसा हो नहीं सकता. RCB का यह स्टार खिलाड़ी हर सीजन की तरह अपने बल्ले से आग उगल रहा है और काफी चांस है कि किंग कोहली इस सीजन यह खिताब अपने नाम कर लें. विराट कोहली साल 2016 में भी ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब जीत चुके हैं और इस IPL 2026 सीजन वह अब तक अपनी टीम के लिए खेले 5 मैचों में 57 की बेहतरीन औसत के साथ कुल 228 रन बना चुके हैं. इस स्टार खिलाड़ी के बल्ले से इस सीजन 2 अर्धशतक निकले हैं.

साथ ही इस सीजन इनका एक नया अवतार देखने को मिला है. पहली ही गेंद से कोहली आक्रमक अंदाज में खेल रहे हैं, जिस कारण इनका 158.37 का शानदार स्ट्राइक रेट भी रहा है. IPL 2026 के आगे के मैचों में भी विराट कोहली अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हैं, तो निश्चित ही वह इस सीजन के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवार्ड एक बार फिर अपने नाम कर सकते हैं.

2. वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल 2026 (IPL 2026 ) में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सीजन के मजबूत प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. सिर्फ 15 साल की उम्र में वह इस सीजन तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं. अब तक उन्होंने RR के लिए कुल 5 मुकाबले खेले हैं.

जिनमें उन्होंने 285.3 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 18 चौके और 18 छक्के लगाए हैं. वहीं, इस धाकड़ बल्लेबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 2 अर्धशतक भी जड़े हैं.

अगर वैभव इसी अंदाज के साथ आगे के मैचों में भी खेलते रहे तो, 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के प्रबल दावेदार रहेंगे. अगर ऐसा होता है तो इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि इतनी कम उम्र में कोई क्रिकेटर यह खिताब जीतेगा.

CSK Playing XI: SRH के खिलाफ मुकाबले के लिए चेन्नई की प्लेइंग-XI फाइनल, ऋतुराज, सैमसन, महात्रे, ब्रेविस, दुबे....

3. प्रसिद्द कृष्णा

प्रसिद्द कृष्णा को भले ही इस साल की शुरूआत में भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में जगह ना मिली हो, लेकिन वह पिछले 2 सीजन से लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. IPL 2025 में GT के इस तेज गेंदबाज ने 19.52 की गेंदबाजी औसत व 8.27 के इकोनॉमी रेट से कुल 25 विकेट झटके थे और पर्पल कैप का खिताब जीत लिया था.

इस सीजन भी इन्होंने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी ही रखा है और अब तक अपने खेले 5 मुकाबलों में यह लंबे कद का तेज गेंदबाज 15.20 की करिश्माई गेंदबाजी औसत व 9.50 के इकोनॉमी रेट से कुल 10 विकेट हासिल कर चुका है.

भले ही पिछले सीजन सूर्यकुमार यादव की वजह से ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के अवार्ड से प्रसिद्द कृष्णा चूक गए हो, लेकिन IPL 2026 में उनके पास एक बार फिर से यह खिताब जीतने का सुनहरा मौका आ गया है. अगर कर्नाटक का यह तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन जारी रखता है, तो निश्चित ही ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ की ट्रॉफी को अपने घर लेकर जा सकता है.

4. रजत पाटीदार

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' में प्रबल दावेदारों में से एक माने जा रहे हैं. उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी से RCB के लिए कई बड़ी पारियां खेली है. अब तक रजत पाटीदार ने 5 मुकाबलों में 55.50 की औसत और 213.46 के स्ट्राइक रेट से 222 रन बनाए हैं.

इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 12 चौके और 21 छक्के मारे. जबकि, उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े. वहीं, रजत पाटीदार मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर में दूसरे नंबर पर हैं. अगर वह इसी बैटिंग के साथ रन बनाते रहे तो, IPL 2026 के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी बन सकते हैं.

कौन हैं जर्मन इंफ्लुएंसर LizLaz? जिसकी एक के बाद एक PHOTO लाइक कर रहे Virat Kohli, जानिए इनकी पूरी कहानी

Tagged:

Virat Kohli Prasidh Krishna Rajat Patidar Vaibhav Suryavanshi IPL 2026 Indian Premier League 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com