SRH Playing XI: कप्तान कमिंस की वापसी! 2 खिलाड़ी OUT, CSK के खिलाफ कुछ ऐसी हैदराबाद की प्लेइंग-XI

Published - 17 Apr 2026, 04:08 PM | Updated - 17 Apr 2026, 04:11 PM

SRH Playing XI

SRH Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। शनिवार को यह मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा, जो कि ऑरेंज आर्मी का गढ़ माना जाता है। यहां पर एसआरएच को हराना येलो आर्मी के लिए काफी मुश्किल होगा।

लेकिन पिछले दो मैचों में सीएसके को जीत मिली है तो हैदराबाद भी राजस्थान के खिलाफ शानदार जीत हासिल करके आ रही है। ऐसे में यह मैच बेहद शानदार होने वाला है। साथ ही इस मैच में एसआरएच के नियमित कप्तान पैट कमिंस की वापसी पक्की मानी जा रही है तो दो खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन (SRH Playing XI) किस प्रकार की रहने वाली है।

SRH Playing XI: टॉप फॉर में ये प्लेयर आएंगे नजर

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड का प्रदर्शन मौजूदा सीजन में मिला-जुला रहा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में अभिषेक बिना खाता खोले आउट हो गए थे तो हेड ने 18 गेंदों पर 18 रन बनाए थे। लेकिन चेन्नई के खिलाफ अगर टीम को जीत हासिल करनी है तो इन दोनों खिलाड़ियों का चलना बेहद जरूरी होगा।

ईशान किशन काफी शानदार फॉर्म में हैं और इस मैच (SRH Playing XI) में उनसे अपेक्षाएं टीम मैनेजमेंट को काफी अधिक होंगे, क्योंकि आरआर के खिलाफ इस युवा खिलाड़ी ने मुश्किल स्थिति में आकर 91 रन ठोके थे। जबकि हेनरिक क्लासेन भी रन बना रहे हैं, लेकिन उस गति से रन नहीं आ रहे हैं, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। ये हैदराबाद के टॉप चार प्लेयर्स हो सकते हैं।

मिडिल ऑर्डर में होगा एक बदलाव

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का मिडिल ऑर्डर चिंता का विषय बना हुआ है। इस सीजन सलिल अरोड़ा को मौका दिया, लेकिन वह अपनी उपयोगिता अभी तक साबित नहीं कर पाए हैं, जबकि अनिकेत वर्मा ने पहले मैच में शानदार पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद उनके बल्ले से रन आना भी बंद हो गए हैं तो नीतीश कुमार रेड्डी ने पिछले मैच में कई आकर्षक शॉट्स दिखाए थे।

जबकि हर्ष दुबे भी मिडिल-लोअर ऑर्डर (SRH Playing XI) को मजबूती प्रदान करने की क्षमता रखते हैं। माना जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टीम मैनेजमेंट सलिल अरोड़ा को बाहर करके उनकी जगह रविचंद्रन स्मरण को चांस दे सकती है, जिन्होंने 13 टी20 पारियों में 48.90 की औसत से 489 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल है तो बल्ले से 30 शानदार छक्के भी निकले हैं। यानी ये बल्लेबाज अगले मैच में सलिल को रिप्लेस कर सकता है।

कप्तान की हो सकती है वापसी

सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस शुरुआती पांच मैचों से बाहर रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वह मैदान पर वापसी (SRH Playing XI) कर सकते हैं। कमिंस के आने से न सिर्फ एक शानदार गेंदबाज की वापसी होगी, बल्कि कप्तानी मानसिकता में भी फर्क देखने को मिल सकता है।

बता दें कि, कमिंस, ईशान मलिंगा की जगह आ सकते हैं। वहीं, कमिंस के साथ तेज गेंदबाजी में साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे को मौका मिल सकता है, जिन्होंने राजस्थान की बेहतरीन बल्लेबाजी लाइन-अप को नेस्तनाबूद करके रख दिया था। वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी (SRH Playing XI) हर्ष दुबे और शिवांग कुमार के कंधों पर होगी, जो कि टूर्नामेंट में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, रविचंद्रन स्मरण, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, पैट कमिंस (कप्तान) और प्रफुल्ल हिंगे।

इम्पैक्ट प्लेयर- साकिब हुसैन

बीच सीजन IPL 2026 में आएगा ट्विस्ट! Ajinkya Rahane छोड़ेंगे कप्तानी, KKR में नए लीडर की होगी एंट्री

Tagged:

pat cummins SRH PLAYING XI Ravichandran Smaran
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com