बीच सीजन IPL 2026 में आएगा ट्विस्ट! Ajinkya Rahane छोड़ेंगे कप्तानी, KKR में नए लीडर की होगी एंट्री
Published - 17 Apr 2026, 03:29 PM | Updated - 17 Apr 2026, 03:40 PM
Table of Contents
Ajinkya Rahane: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। पांच मैच खेल चुकी केकेआर को चार में हार का सामना करना पड़ा है तो एक मैच बारिश के चलते रद्द करना पड़ा था। ऐसे में तीन बार की चैंपियन का सिर्फ एक अंक है, और अंक तालिका में वह 10वें स्थान पर हैं।
फ्रेंचाइजी भी टीम के साधारण प्रदर्शन से हाताश हैं और ऐसे मेंं वह जल्द ही अपने कप्तान को बदल सकते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान और राष्ट्रीय चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत ने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम मैनेजमेंट से कप्तान के रुप में रहाणे (Ajinkya Rahane) के अलावा दूसरे विकल्पों के बारे में सोचने का आग्रह किया है।
Ajinkya Rahane को कप्तानी से हटा देना चाहिए चाहिए-श्रीकांत
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मैच से पहले पूर्व भारतीय ओपनर श्रीकांत ने कहा कि रहाणे को एक या दो मौके और देने चाहिए और इसमें टीम का प्रदर्शन नहीं सुधरता है तो फिर सुनील नरेन को कप्तान बना देना चाहिए। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,
“मैं अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को एक-दो मौके और दूंगा। अगर कुछ नहीं बदला, तो मैं उन्हें भी टीम से बाहर कर दूंगा और सीजन के बीच में सुनील नरेन को कप्तान बना दूंगा। रहाणे (Ajinkya Rahane) को बल्लेबाजी के लिए तभी आना चाहिए जब जरूरी हो। वरना उन्हें सिर्फ कप्तानी करने दें। उन्हें बीच में बल्लेबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्हें कप्तान बनाना ही पहली गलती थी। लेकिन क्या अब उन्हें टीम से बाहर करने का इतना बड़ा कदम उठाने की हिम्मत है?”
एलन-ग्रीन को कर देना चाहिए बाहर-श्रीकांत
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज एस. श्रीकांत ने कहना है कि कैमरून ग्रीन और फिन एलन को भी उनके खराब प्रदर्शन की वजह से टीम से बाहर करना चाहिए। बता दें कि, ऑक्शन में केकेआर ने ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अभी तक वह एक भी शानदार पारी नहीं खेल पाए हैं तो गेंद से उन्होंने सिर्फ 1 विकेट लिया है तो 14 की इकॉनमी से रन भी खाए हैं। इसपर श्रीकांत का कहना है,
“उन्हें फिन एलन और कैमरून ग्रीन को टीम से बाहर कर देना चाहिए। रचिन रविंद्र और पथिराना को शामिल करें। वे रचिन रविंद्र और रहाणे (Ajinkya Rahane) के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। इससे टीम संतुलित हो जाएगी। लेकिन उनके सहायक खिलाड़ी खुद उनके मौजूदा खिलाड़ियों से बेहतर दिखते हैं।”
इतने मैच मिस करने के बाद लौटेंगे रोहित शर्मा, अब सीधे MS Dhoni के खिलाफ होगी प्लेइंग-XI में एंट्री
रिंकू तो कभी रन ही नहीं बनाते हैं- श्रीकांत
कोलकाता नाइट राइडर्स ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह को उप कप्तान बनाया था। लेकिन मौजूदा सीजन में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। इसपर श्रीकांत ने कहा,
“इस गेंदबाजी और बल्लेबाजी के सामने तो उनके पास कोई मौका ही नहीं है। वैभव अरोरा लगातार चार ओवर में 55 रन लुटाते हैं। उन्हें मुख्य स्ट्राइक बॉलर बनाकर आप क्या करेंगे? रिंकू सिंह तो कभी रन ही नहीं बनाते। वह पांचवें नंबर पर नहीं खेल सकता। अगर आखिरी 3 से 4 ओवरों में 40 रन चाहिए हों, तो वह यह काम कर सकता है। वरना वह कुछ नहीं कर सकता। कार्तिक त्यागी ही एकमात्र ऐसा खिलाड़ी है जो अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।”
SRH vs CSK LIVE: कौन सा ऐप और कौन सा चैनल? मैच कितने बजे होगा शुरू! एक क्लिक में जानें सबकुछ
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर