इन 2 IPL टीमों का सफर हो गया खत्म! अब नहीं कर पाएंगी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, बची सिर्फ झूठी आस
Published - 17 Apr 2026, 04:53 PM | Updated - 17 Apr 2026, 04:57 PM
Table of Contents
IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अभी तक सिर्फ 24 मुकाबले खेले गए हैं, लेकिन इसमें ही दो टीमों का सफल लगभग समाप्त हो चुका है। अगर ये टीमें यहां से एक या दो मैच गंवाती हैं तो फिर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना काफी मुश्किल हो सकता है। हम बात कर रहे हैं पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की आईपीएल (IPL) विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स की।
इस दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, लेकिन इसके बावजूद ये टीम अंक तालिका में 9वें और 10वें स्थान पर काबिज होने के मजबूर है। चलिए आपको बताते हैं कि ये दोनों टीमें आईपीएल (IPL) के लिए क्वालीफाई क्यों नहीं कर पाएंगी।
IPL: मुंबई इंडियंस को मिली सिर्फ एक जीत
आईपीएल इतिहास (IPL) की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने मौजूदा सीजन में कुल 5 मैच खेले हैं, जिसके पहले मैच में उन्होंने केकेआर को 6 विकेट से रौंदा था। लेकिन इसके बाद खेले चार मैचों में एमआई को शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा है। न ही टीम की बल्लेबाजी चल रही है और न ही गेंदबाज लय में नजर आ रहे हैं।
यही कारण है कि टीम लगातार मैच गंवा रही है। अंक तालिका में मुंबई 5 मैच में 1 जीते और 4 चार के बाद 9वें पायदान (IPL) पर मौजूद है, जबकि नेट रन रेट -1.076 है, जो कि मौजूदा सीजन का दूसरा सबसे खराब नेट रन रेट है। अगर ये टीम यहां से एक या दो मैच और हार जाती है तो फिर इनका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुकिन हो सकता है।
केकेआर का आगे जाना मुश्किल
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स में कैमरून ग्रीन, फिन एलन, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन इसके बावजूद ये टीम पांच में चार मैच गंवा चुकी है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से धूल गया था। यानी केकेआर को पांच मैच में अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है।
ऐसे में अगर ये टीम यहां से एक या दो मैच हार जाती है तो फिर उनका लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल, केकेआर के अब सिर्फ 9 मुकाबले शेष हैं। ऐसे में अगर केकेआर दो से अधिक मैच हार जाती है तो फिर वह 12 से 13 पॉइंट्स में सिमट कर रह जाएंगे और इन नंबर पर प्लेऑफ में जाना नामुमकिन होता है।
क्यों हार रही हैं ये टीमें मैच?
कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की मौजूदा सीजन में हार की वजह उनकी खराब गेंदबाजी है। पहले बात अगर मुंबई इंडियंस की करें तो इस टीम में जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर, शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पंड्या, मिचेल सेंटनर जैसे स्टार गेंदबाज शामिल हैं, लेकिन इसके बावजूद ये विपक्षी को 200 रन के अंदर रोकने में विफल रहते हैं।
यहां तक कि हालिया मैच में पंजाब किंग्स ने इस गेंदबाजी लाइन-अप के सामने 16.3 ओवर में 196 रन का टारगेट चेज कर लिया था। वहीं, दूसरी ओर केकेआर को एमआई और लखनऊ के सामने खराब गेंदबाजी का खामियाजा भुगतना पड़ा था। दरअसल, लखनऊ के खिलाफ केकेआर ड्राइविंग सीट पर नजर आ रही थी, लेकिन अंतिम दो ओवर में मुकाबला गंवा बैठी। वह भी उस समय, जब एलएसजी का केवल एक बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद था।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर