Virat Kohli vs Abhishek Sharma: दोनों के IPL 2026 के आंकड़ों की तुलना, जानें कौन निकल रहा सीजन का नंबर-1 ओपनर
Published - 25 Apr 2026, 01:50 PM | Updated - 25 Apr 2026, 01:59 PM
Table of Contents
Virat Kohli vs Abhishek Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली और सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर रन उगल रहा है। ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम (Virat Kohli vs Abhishek Sharma) के लिए संकटमोचक का कार्य निभा रहे हैं।
जब भी टीम को धमाकेदार जीत की दरकार होती है तो इसमें इन दोनों खिलाड़ियों का बल्ला चलना पक्का हो जाता है। लेकिन आईपीएल 2026 के आंकड़ों से जानते हैं कि मौजूदा सीजन में कौन नंबर एक ओपनर (Virat Kohli vs Abhishek Sharma) निकल रहा है।
विराट कोहली का गरजा बल्ला
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है और इसमें अहम योगदान सलामी बल्लेबाज विराट कोहली का रहा है। कोहली ने आईपीएल के 19वें संस्करण में 7 मैच खेले हैं, जिसकी 7 पारियों में उन्होंने 54.66 की दमदार औसत और 163.18 के शानदार औसत के साथ सर्वाधिक 328 रन बनाए हैं।
इस दौरान किंग कोहली ने 3 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं, जबकि एक बार वह टीम को मैच जिताकर नाबाद वापस लौटे हैं। फिलहाल ऑरेंज कैप किंग कोहली के सिर की शोभा को बढ़ा रही है।
अभिषेक शर्मा का कहर जारी
सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा (Virat Kohli vs Abhishek Sharma) का बल्ला आईपीएल 2026 में जमकर आग उगल रहा है। अभिषेक ने मौजूदा सीजन में अपनी टीम के लिए 7 पारियों में 323 रन बनाए हैं।
इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 53.83 का है तो स्ट्राइक रेट 215.33 का है। आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा ने एक शतक और दो अर्धशतकीय पारी खेली है। यह शतक उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ठोका था, जिसने डीसी के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
Virat Kohli vs Abhishek Sharma में कौन बेहतर?
विराट कोहली और अभिषेक शर्मा (Virat Kohli vs Abhishek Sharma) दोनों ही अपनी-अपनी टीम के अहम खिलाड़ी हैं। जबकि ऑरेंज कैप की दौड़ में दोनों खिलाड़ियों के बीच महज पांच रनों का अंतर है। हालांकि, अभिषेक शर्मा और विराट कोहली के खेलने का स्ट्राइल पूरी तरह से जुदा है।
जहां अभिषेक पहली गेंद से प्रहार करने में विश्वास रखते हैं तो किंग कोहली शुरुआती एक ओवर के बाद अपने तरकस से शॉट्स निकालते हैं।
वहीं, स्ट्राइक रेट के मामले में अभिषेक शर्मा का पलड़ा भारी है, जबकि वह मौजूदा सीजन में एक शतक भी ठोक चुके हैं। लेकिन किंग कोहली की क्लास भी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। ऐसे में किसी एक खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 का सर्वश्रेष्ठ ओपनर कहना फिलहाल गलत होगा।
इस समीकरण के साथ MI-KKR-LSG अभी भी कर सकती क्वालीफाई, 5 हार के बावजूद टॉप-4 में पहुंचने का मौका
Tagged:
Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Virat Kohli vs Abhishek Sharmaऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर