IND vs ENG: जीरो पर आउट हुए विराट कोहली, तो उत्तराखंड पुलिस ने उड़ाया उनका मजाक

Published - 13 Mar 2021, 05:55 AM

IND vs ENG: जीरो पर आउट हुए विराट कोहली, तो उत्तराखंड पुलिस ने उड़ाया उनका मजाक

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इंग्लैंड के साथ खेले गए पहले T20I मुकाबले में बिना खाता खोले ही 0 पर ही पवेलियन लौट गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तो कप्तान की आलोचना हो ही रही थी कि, लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने भी उनके विकेट गिरने पर कुछ इस तरह मजे लिए की अब वह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

उत्तराखंड पुलिस ने लिए Virat Kohli के मजे

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए T20I मुकाबले में कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli) शून्य पर ही आउट हो गए, जब आदिल रशीद की गेंद पर क्रिस जॉर्डन को कैच थमा बैठे। इसके बाद चारों तरफ विराट की ट्रोलिंग शुरु हो गई।

तभी उत्तराखंड पुलिस ने भी उन्हें ट्रोल करने से पीछे नहीं रही। उत्तराखंड पुलिस ने कहा, "हेलमेट लगाना ही काफ़ी नहीं है! पूरे होशोहवास में गाड़ी चलाना जरूरी है, वरना कोहली की तरह आप भी जीरो पर आउट हो सकते हैं।"

भारत को मिली 8 विकेट से करारी हार

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले T20I मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। जहां, पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का टॉप आर्डर बुरी तरह फ्लॉप हो गया और श्रेयस अय्यर की 67 रन की अहम पारी की बदौलत भारत ने 125 रनों का लक्ष्य खड़ा किया।

जिसका पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने आसानी से लक्ष्य को 2 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया और 8 विकेट से एक बड़ी जीत हासिल की।

14 मार्च को खेला जाएगा अगला मुकाबला

Virat Kohli

T20I सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम के वापसी करने की उम्मीद रहेगा। हालांकि पहले मैच में इंग्लैंड का टॉस जीतना बड़ा फैक्टर रहा और इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि टीम इंडिया अगले मुकाबले में हिटमैन रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा।

Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com