VIDEO: रियान पराग का बेवकूफी भरा शॉट देख राहुल द्रविड़ ने खोया आपा, कैमरा में कैद हुआ हेडकोच का गुस्सा

Published - 26 Mar 2025, 04:37 PM

VIDEO: रियान पराग का बेवकूफी भरा शॉट देख राहुल द्रविड़ ने खोया आपा, कैमरा में कैद हुआ हेडकोच का गुस्स...
VIDEO: रियान पराग का बेवकूफी भरा शॉट देख राहुल द्रविड़ ने खोया आपा, कैमरा में कैद हुआ हेडकोच का गुस्सा Photograph: ( Google Image )

Riyan Parag: आईपीएल 2025 का छठा मुकाबला गुवाहटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने आए राजस्थान के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. पारी के 8वें ओवर में वरूण चक्रवर्ती के ओवर में अपना विकेट गंवाकर चलते बने. जिसके बाद डगआउट बैठे हेड कोच राहुल द्रविड़ काफी गुस्से में नजर आए. उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर कैद हो गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

केकेआर के खिलाफ सस्ते में आउट हुए Riyan Parag

केकेआर के खिलाफ सस्ते में आउट हुए Riyan Parag
केकेआर के खिलाफ सस्ते में आउट हुए Riyan Parag Photograph: ( Google Images )

आईपीएल के 18वें सीजन के शुरूआती मैचों में रियान पराग (Riyan Parag) को निराशा हाथ लगी है. लगातार दूसरे मुकाबले में बल्ले से कुछ करामात नहीं दिखा पाए. केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रियान पराग से बड़ी उम्मीदे थी कि वह टीम को अच्छी शुरुआत दिलाएंगे. लेकिन, रियान अपने इस प्लान में सफल नहीं हो सके.

राजस्थान की पारी के 8वें ओवर में 15 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए. दरअसल, वरूण चक्रव्रती की फुलर गेंद ऑफ स्टंप गेंद पर रियान पराग बड़े शॉट के लिए गए थे. लेकिन गेंज बल्ले के निचले हिस्से पर लगी, बहुत ज्यादा ऊंची गई थी गेंद, जिसकी वजह से दूरी नहीं मिल सकी और डिकॉक एक शानदार कैच लपक पराग को वापस पवेलिन भेज गिया.

हेड कोच राहुल द्रविड़ का रिएक्शन कैमरे में कैद

हेड कोच राहुल द्रविड़ का रिएक्शन कैमरे में कैद
हेड कोच राहुल द्रविड़ का रिएक्शन कैमरे में कैद Photograph: ( Google Image )

रियान पराग (Riyan Parag) के आउट होने के बाद राजस्थान टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) नाखुश नजर आए. रियान पराग ने वरूण की 7.3 गेंद पर छक्का लगाया था. प्रेशर पूरी तरह से गेंदबाज के ऊपर था. इस ओवर में रियान बड़ा शॉट लगा चुके थे. उन्हें बड़े प्रहार की कोई आवश्कता नहीं थी.उन्हें कामनेस दिखानी चाहिए थी.

मगर, रियान ने गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया. पराग के आउट होने के बाद कैमरा राहुल द्रविड़ की ओर गया तो उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त की. वो जानते थी कि रियान पराग का कितना बड़ा विकेट था. अगर वह पिच पर कुछ देर ओर खड़े रहते तो टीम एक अच्छे स्कोर की ओर बढ़ सकती थी.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

यह भी पढ़े: नवजोत सिंह सिद्धू का दावा, टीम इंडिया के सिर्फ ये 2 बल्लेबाज है भरोसे के लायक, रोहित का नाम नहीं

Tagged:

kkr Riyan Parag rajasthan royals IPL 2025 KKR vs RR Varun Chakaravarthy
Rubin Ahmad

स्कूल हो या कॉलेज का प्लेग्राउंड क्रिकेट खेलने में कभी कोताई नहीं की. रूबिन अहमद का पूरा बचपन खेलों... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com