VIDEO: क्या छोटे भाई Hardik से चल रहा झगड़ा? बड़े भाई Krunal Pandya ने बता दी घर के 'कलेस' की पूरी सच्चाई
Published - 22 Apr 2026, 04:01 PM | Updated - 22 Apr 2026, 04:09 PM
Table of Contents
Krunal Pandya: आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा क्रुणाल पांड्या और उनके भाई हार्दिक पांड्या का रिश्ता छाया हुआ है. टूर्नामेंट के बीच यह खबरें चल रही है कि दोनों भाईयों के बीच अनबन चल रही है, और लंबे समय से एक-दूसरे से बात भी नहीं कर रहे हैं.
लेकिन अब क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने आगे आकर इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ऑलराउंडर क्रुणाल ने स्पष्ट किया कि दोनों भाईयों के बीच सबकुछ ठीक है.
हार्दिक संग लड़ाई पर क्या बोले Krunal Pandya?
𝗔𝘂𝗿𝗮 + 𝗩𝗶𝗯𝗲𝘀: 𝗞𝗿𝘂𝗻𝗮𝗹 𝗣𝗮𝗻𝗱𝘆𝗮 🤝 𝗠𝗿. 𝗡𝗮𝗴𝘀 😂🥶✌️
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 22, 2026
Krunal’s hairstyles, business ventures, on field tactics & antics, and some personal life secrets - Mr. Nags bowls bouncers to Krunal Pandya on this latest episode of @bigbasket_com presents RCB Insider.… pic.twitter.com/iI4U3KofMI
दरअसल, आरसीबी के एक पॉडकास्ट में क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) से उनसे भाई संग रिश्ते पर सवाल किया गया. होस्ट ने उनसे पूछ, 'क्या सब ठीक है या कोई लड़ाई चल रही है?' तो क्रुणाल हंस पड़े.
वहीं, होस्ट ने भी हंसते हुए कहा, WWE के केन और द अंडरटेकर के बीत भी लड़ाई होती है. इस बीत क्रुणाल शांत रहे हैं और कहा दोनों भाईयों के बीच सब कुछ ठीक है.
क्रुणाल पांड्या का इस जवाब से साफ जाहिर है कि हार्दिक संग उनके रिश्ते ठीक है. लेकिन हाल ही में RCB vs MI मैच में दोनों भाईयों के नजरें चुराने पर उनकी लड़ाई की चर्चा सोशल मीडिया पर आम हो गई थी.
अहमद शहजाद ने की बाबर आजम vs श्रेयस अय्यर की तुलना! हैरान करते हुए इस खिलाड़ी को बताया बेस्ट
क्या है पूरा मामला?
12 अप्रैल 2026 को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच आईपीएल 2026 20वां मुकाबला खेला गया. एक तरफ क्रुणाल थे और दूसरी ओर हार्दिक. दोनों मैदान में अपनी टीम के लिए सख्त मिजाज में खेलते हुए दिखाई थे.
मैच के दौरान के दोनों भाईयों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. जिसके बाद फैंस के बीच हार्दिक और क्रुणाल के बिगड़ते रिश्ते पर और ज्यादा बात होने लगी थी.
RCB के लिए बने भरोसेमंद खिलाड़ी

बीच IPL 2026 RCB का स्टार खिलाड़ी CSK में होगा शिफ्ट? Ravichandran Ashwin के पोस्ट से मचा हडकंप
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर