'हम चाहते थे....' पूर्व मुख्य चयनकर्ता K Srikkanth ने सालों बाद बताया, आखिर क्यों किया गया Rohit Sharma को 2011 वर्ल्ड कप से ड्रॉप
Published - 22 Apr 2026, 04:44 PM | Updated - 22 Apr 2026, 04:52 PM
Table of Contents
Rohit Sharma: टीम इंडिया ने हाल में ही 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था, इससे पहले भारत ने 2024 का भी टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था और उससे पहले हिंदुस्तान के शेरों ने 2011 का ODI वर्ल्ड कप में अपना परचम लहराया था.
दरअसल, उस वनडे वर्ल्ड कप में भारत की टीम बेहद मजबूत थी और इसकी मजबूती का एक अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उस टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसे स्टार प्लेयर को भी 15 खिलाड़ियों के दल में जगह नहीं मिल पाई थी.
15 साल के लंबे अंतराल के बाद अब खुद, उस समय टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता रहे कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बताया है कि आखिर हिटमैन को भारत की वर्ल्ड कप टीम में जगह क्यों नहीं मिल पाई? उन्होंने IPL 2026 के बीच इस गहरे राज से पर्दा उठाया है.
टीम का नियमित हिस्सा होने के बावजूद नहीं चुने गए Rohit Sharma
2011 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पिछले 2-3 सालों से लगातार टीम का हिस्सा थे, ऐसे में उन्हें व क्रिकेट फैंस को उनके चयन की पूरी उम्मीद थी, लेकिन अचानक उनका नाम टूर्नामेंट के चुने गए 15 खिलाड़ियों में नहीं था, जिससे क्रिकेट फैंस काफी हैरान थे और खुद भी रोहित शर्मा का दिल इतना टूट गया था कि उन्होंने उस समय X पर एक इमोशनल पोस्ट भी किया था.
रोहित शर्मा ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा था, "वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा ना बन पाने से सचमुच बहुत निराश हूँ. हालांकि मुझे अब इससे आगे बढ़ना होगा...लेकिन सच कहूँ तो यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा झटका था, इस बारे में आपकी क्या राय है?"
Really really disappointed of not being the part of the WC squad..I need to move on frm here..but honestly it was a big setback..any views!
— Rohit Sharma (@ImRo45) January 31, 2011
'हम चाहते थे ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर चुने'
टीम इंडिया के पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने उस घटना को याद किया और इस बात का कारण भी बताया कि टीम के नियमित सदस्य रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को वर्ल्ड कप 2011 से दूर क्यों रखा गया. उन्होंने माना कि चयन समिति के सभी सदस्यों की राय थी कि ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर खिलाड़ियों को चुना जाए, इसलिए रोहित शर्मा की टीम में जगह नहीं बन पाई.
कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा, "आज भी मुझे उसके लिए बुरा लगता है. पिछले साल जब मैं उससे मिला था, तब मैंने इस बात के लिए उनसे माफ़ी भी मांगी थी और उन्हें बताया था मैंने उन्हें वर्ल्ड कप 2011 से जान-बूझकर बाहर नहीं किया था, बस बात यह थी कि हम टीम में ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर खिलाड़ी लेना चाहते थे.
हमारी सोच 1983 वर्ल्ड कप जैसी थी, जहां हम चाहते थे कि टीम में ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर खिलाड़ी हो, और आखिर में सभी ने देखा 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' कौन बना? युवराज सिंह जिन्होंने बल्ले व बॉल दोनों से ही शानदार खेल दिखाया, फिर कुछ मैचों में सहवाग, सचिन और सुरेश रैना ने भी कुछ ओवर गेंदबाजी की थी, यहां तक कि युसूफ पठान भी हमने एक और ऑलराउंडर खिलाड़ी को चुनने में तवज्जों दिया था."
दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनर के नाम का हुआ ऐलान, Kohli-Rohit को पछाड़ इस बल्लेबाज को मिला 'ताज'
अब 2027 के वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की नजर

भले ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 2011 का वर्ल्ड कप मिस किया हो और ODI खिताब अभी तक अपने नाम नहीं कर पाए हो, लेकिन उनकी पूरी नजर 2027 के वर्ल्ड कप पर बनी हुई है. वह बतौर खिलाड़ी इस वनडे वर्ल्ड कप को जीतना चाहते हैं और अपनी यह दिली तमन्ना वह कई बार अपने इंटरव्यू में जाहिर भी कर चुके हैं.
2023 में बतौर कप्तान वह ट्रॉफी के काफी नजदीक आए थे, लेकिन भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था.
वहीं 2019 ODI वर्ल्ड कप में 5 शतक के साथ उन्होंने गोल्डन बैट का खिताब जीता था, अपनी उसी फॉर्म को रोहित 2027 वर्ल्ड कप में भी लेकर जाना चाहेंगे और भारत को एक बार फिर ODI वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाना चाहेंगे.
बता दें हिटमैन भारत के लिए अब तक कुल 282 ODI मैच खेल चुके हैं, जिसमे उन्होंने 48.84 की गजब औसत व 92.74 के अच्छे स्ट्राइक रेट से कुल 11577 रन बनाए हुए हैं. इस दौरान इनके बल्ले से 33 शतक और 61 फिफ्टी निकल चुकी है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर