क्रिकेट जगत में हड़कंप, इन 2 स्टार खिलाड़ियों पर लगा बैन, जुर्म बेहद चौंकाने वाला

Published - 22 Apr 2026, 03:03 PM | Updated - 22 Apr 2026, 03:23 PM

T20 Blast

T20 Blast: इंग्लैंड एंड वेल्स की प्रमुख टी20 प्रतियोगिता टी20 ब्लास्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज पीटर सिडन और इंग्लैंड के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर समित पटेल के खेलने पर रोक लगा दी है। यह फैसला उस समय लिया गया, जब ये दोनों इस साल की शुरुआत में गोवा में आयोजित रिटायर खिलाड़ियों के लिए आयोजित एक अस्वीकृत लीग में शामिल हुए थे।

इसके बाद इंग्लैंड एंड क्रिकेट वेल्स ने नियम अनुसार दोनों प्लेयर्स को टी20 ब्लास्ट (T20 Blast) में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि, इस प्रतियोगिता की शुरुआत 22 मई से होगी। लेकिन इस टूर्नामेंट में क्रिकेट के दो बड़े नाम गायब रहेंगे।

T20 Blast: क्यों नहीं खेल पाएंगे ये दोनों खिलाड़ी?

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के नियम के मुताबिक, यदि कोई खिलाड़ी किसी भी सत्र की शुरुआत से पहले के 12 महीनों में किसी भी अस्वीकृत क्रिकेट में हिस्सा लेता है तो वह काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए अयोग्य है।

पीटर सिडल और समित पटेल दोनों ने जनवरी-फरवरी में वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो टी20 लीग में भाग लिया था, जिसको भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है और यही कारण है कि इन दोनों खिलाड़ियों को टी20 ब्लास्ट (T20 Blast) से बाहर होना पड़ रहा है।

पीटर सिडल के रिप्लेसमेंट की तलाश जारी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज पीटर सिडल आगामी टूर्नामेंट में नॉर्टिंघमशायर के लिए बतौर विदेशी खिलाड़ी खेलने वाले थे, लेकिन काउंटी ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर कहा कि उनकी निजी परिस्थितियों के कारण वह अनुबंध रद्द कर रहे हैं।

यह नॉटिंघमशायर के लिए काफी बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि सिडल अपने साथ ढेर सारा अनुभव लेकर आते हैं, लेकिन इस साल नॉटिंघमशायर को उनकी सेवाएं नहीं मिल सकेंगी। हालांकि, नॉटिंघमशायर के क्रिकेट निदेशक मिक न्यूवेल का कहना है कि स्वाभाविक रूप से निराश है, लेकिन सिडन की जगह किसी और खिलाड़ी की तलाश जारी है।

कौन हैं Laila Faisal जिसे डेट कर रहे हैं Abhishek Sharma? जानें इस हसीना की पूरी कुंडली

पहली बार समित पटेल होंगे बाहर

41 वर्षींय समित पटेल ने पिछले वर्ष ब्लास्ट (T20 Blast) के अंत में डर्बीशार को छोड़ दिया था और तब से वह बिना अनुबंध के थे और काउंटी टीम में शामिल होने की तलाश कर रहे थे। लेकिन ईएसपीएनक्रिकइंफो को बताया कि उन्होंने ईसीबी के निर्देश को स्वीकार किया है और इस साल गर्मी में टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीदों को छोड़ दिया है।

बता दें कि, समित पटेल और रवि बोपाला उन दो खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने साल 2003 में इसकी शुरुआत से लेकर अब तक ब्लास्ट (T20 Blast) के हस सीजन में भाग लिया है।

हालांकि, बोपारा ने पिछले माह कोचिंग और मीडिया संबंधी प्रतिबद्धताओं के चलते अपने काउंटी करियर को अलविदा कह दिया तो इस पटेल भी इस सीजन खेलने में असमर्थ हैं। ऐसे में इस साल दोनों में कोई भी खिलाड़ी टी20 ब्लास्ट (T20 Blast) प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं होगा।

IPL Loan Rule Explained: क्या है IPL का लोन नियम? जिसमे बीच सीजन दूसरी टीम पर जा सकते खिलाड़ी

Tagged:

t20 blast cricket news Peter Siddle Samit Patel
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com