वैभव सूर्यवंशी का सिक्स बना आफत, उनके छक्के ने कर डाली पानी की पाइपलाइन डैमेज, VIDEO वायरल
Published - 20 Feb 2026, 04:34 PM | Updated - 21 Feb 2026, 01:09 PM
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे और वंडर किड के नाम से मशहूर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वह अपने किसी रिकॉर्ड या शतक के लिए नहीं, बल्कि एक ऐसे गगनचुंबी छक्के के लिए सुर्खियों में हैं जिसने ट्रेनिंग ग्राउंड पर तबाही मचा दी। आईपीएल 2026 से पहले वैभव ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान इतना जोरदार शॉट लगाया कि गेंद सीधे पानी की पाइपलाइन पर जा लगी, जिससे पाइप फट गया और मैदान पर पानी बहने लगा।
IPL 2026 की तैयारियों में जुटा Vaibhav Sooryavanshi

भारतीय अंडर 19 टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले बिहार के 14 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के ट्रेनिंग कैंप में पसीना बहा रहे हैं। आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खुद को तैयार कर रहे वैभव ने नेट्स पर अभ्यास के दौरान अपनी ताकत का ऐसा प्रदर्शन किया जिसे देख कोच और साथी खिलाड़ी भी दंग रह गए।
राजस्थान रॉयल्स द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया गया जिस वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव ने एक तेज गेंदबाज की गेंद पर जोरदार पुल शॉट खेला। गेंद की रफ्तार और वैभव की टाइमिंग इतनी सटीक थी कि वह सीधे बाउंड्री के बाहर छत पर लगी पानी की पाइपलाइन से टकराई।
क्वालिफिकेशन कैलकुलेशन: सेमीफाइनल में जाने के लिए भारत को चाहिए इतनी जीत, नहीं तो हो जाएगी बाहर
Vaibhav Sooryavanshi का पाइपलाइन डैमेज छक्का
कायदे से इस वीडियो को देखने के बाद आप इसे पाइपलाइन डैमेज छक्का भी कह सकते हैं। जैसे ही वैभव का छक्का पाइपलाइन से टकराया, पाइप में छेद हो गया और पानी तेजी से बाहर निकलने लगा। राजस्थान रॉयल्स ने इस मजेदार पल को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए कैप्शन में वैभव की ताकत की तारीफ की।
यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। फैंस वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की बल्लेबाजी तरीका की तुलना दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और ऋषभ पंत से कर रहे हैं। क्रिकेट फैंस इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं, कोई इसे वैभव का प्रलय कह रहा है तो कोई लिख रहा है कि अब गेंदबाजों के साथ-साथ ग्राउंड स्टाफ को भी सावधान रहना होगा।
बोर्ड एग्जाम में हिस्सा नहीं लिए वैभव
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का क्रिकेट के प्रति जुनून इस कदर है कि उन्होंने हाल ही में अपनी 10वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को छोड़कर आईपीएल ट्रेनिंग कैंप में शामिल होने का फैसला किया। वैभव के पिता ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके बेटे का पूरा ध्यान फिलहाल अपने खेल को निखारने पर है।
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए महज 13 साल की उम्र में डेब्यू कर इतिहास रचने वाले वैभव अब 2026 के सीजन में और भी बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं।
वैभव के स्कूल के प्रिसींपल ने भी कई मीडिया चैनल्स को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि वो इस साल परीक्षा नहीं दे रहा है। हमने उसका अबसेंट मार्क किया है। माना जा कहा है कि वैभव अगले साल परीक्षा में बैठेगा।
उनकी हालिया फॉर्म और नेट्स पर इस तरह का पावर हिटिंग उनके विरोधियों के लिए खतरे की घंटी है। इस साल वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आईपीएल में देखना दिलचस्प होगा। पिछले साल से अच्छे फोर्म में दिख रहे वैभव इस साल सीनीयर गेंदबाज को कैसे खेलते है, फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रही है।
सेमीफाइनल में कब और किस कंडीशन में हो पायेगा टीम इंडिया का पाकिस्तान से मैच, समझें समीकरण
View this post on Instagram
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर