वैभव सूर्यवंशी पर चलेगा ICC का चाबूक! श्रीलंका ए के खिलाफ विवाद के बाद हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Published - 16 Jun 2026, 02:18 PM | Updated - 16 Jun 2026, 03:50 PM

Vaibhav Sooryavanshi 13

ICC Likely To Take Action Against Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका में खेली जा रही वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच हुआ। इस मैच के विजेता का फैसला सुपर ओवर से हुआ, क्योंकि दोनों टीमें के द्वारा बराबर स्कोर बनाया गया, जिसके कारण मुकाबला टाई हो गया। बाद में श्रीलंका ए ने बाजी मार ली। इंडिया ए ने अपनी पारी में 265 का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में श्रीलंका पूरे ओवर खेलकर 265/9 का ही स्कोर बना पाई।

इसके बाद, सुपर ओवर में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 16 बनाए, जिसके बाद इंडिया ए की टीम 9 रन ही बना पाई। सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Sooryavanshi) की जोड़ी जरूरी रन नहीं बना पाई, इसी वजह से इंडिया ए हार गई। हालांकि, जैसे ही मैच खत्म हुआ, बड़ा विवाद देखने को मिला। वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से झड़प हो गई और मामला शारीरिक संपर्क तक पहुंच गया। ऐसे में वैभव पर ICC द्वारा एक्शन लिए जाने का खतरा मंडरा रहा है।

Vaibhav Sooryavanshi और श्रीलंका ए के खिलाड़ियों के बीच बहस

Vaibhav Sooryavanshi 14

श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच मैच के दौरान कई ऐसे पल आए, जब गर्मागर्मी का माहौल देखने को मिला। कप्तान तिलक वर्मा भी अंपायर से लड़ाई करते दिखे। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की हो रही है, जो बल्ले से प्रदर्शन के लिए नहीं, बल्कि झगड़े को लेकर है। दरअसल, सुपर ओवर में मिली जीत का श्रीलंका ए के खिलाफ जोरदार जश्न मना रहे थे। क्रीज पर मौजूद सूर्यांश शेडगे के पास आते हैं और ग्लव्स पंच करते हुए चुपचाप बाहर की तरफ जाते दिखाई देते हैं।

श्रीलंका ए के खिलाड़ी को वैभव सूर्यवंशी ने मारा धक्का

हालांकि, इसी दौरान श्रीलंका ए के खिलाड़ियों की तरफ से कुछ कमेंट किए गए। इससे नाराज होकर सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavasnhi) श्रीलंकाई खिलाड़ियों के पास पाए। तभी वैभव ने श्रीलंका ए के खिलाड़ी को धक्का दे दिया। इसके बाद, अन्य श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने वैभव को पीछे किया और मामला शांत कराने का प्रयास करते दिखे। हालांकि, वैभव वापस जाते हुए भी काफी नाराज दिखाई दिए और कुछ कहते नजर आए।

धक्का मारने के कारण वैभव सूर्यवंशी पर ICC कर सकती है कार्रवाई

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का इस तरह से आक्रामक अंदाज पहली बार देखने को मिला, जहां उन्होंने विपक्षी खिलाड़ी को धक्का मार दिया। इसी वजह से सोशल मीडिया पर भी वैभव को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जा रही है। इस बीच वैभव के ऊपर ICC द्वारा एक्शन के भी आसार जताए जा रहे हैं, क्योंकि इस तरह से किसी खिलाड़ी को धक्का देना नियमों के खिलाफ है।

इन लेवल के तहत वैभव सूर्यवंशी के ऊपर लिया जा सकता है एक्शन

ICC के नियमों के तहत विरोधी खिलाड़ी को धक्का देना एक गंभीर अपराध है। दोषी खिलाड़ी पर जुर्माना लग सकता है और उस पर मैच खेलने की रोक भी लगाई जा सकती है। ICC ने सज़ा तय करने के लिए अपराधों को चार लेवल में बांटा है:

  • लेवल 1: हल्का-फुल्का धक्का देने या बहस करने पर खिलाड़ी को आधिकारिक चेतावनी दी जाती है, उसकी मैच फीस से जुर्माना काटा जाता है और एक डिमेरिट पॉइंट दिया जाता है।
  • लेवल 2: जानबूझकर दूसरे खिलाड़ी को धक्का देने पर खिलाड़ी की मैच फीस काटी जा सकती है और उसे 2 से 4 डिमेरिट पॉइंट मिल सकते हैं। इसके कारण एक या दो मैचों का बैन लग सकता है।
  • लेवल 3 या 4: अगर धक्का देने से विरोधी खिलाड़ी को चोट लगती है, तो इसे हिंसक व्यवहार माना जाता है। इसके परिणामस्वरूप कई मैचों या पूरे सीजन के लिए बैन लगाया जा सकता है।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के मामले में धक्का देने से किसी को इंजरी नहीं आई है। ऐसे में उन पर लेवल 1 या लेवल 2 के तहत ही ICC द्वारा एक्शन लिया जा सकता है। हालांकि, पूरे मामले में मैच रेफरी प्रदीप जयप्रगाश फैसला अंतिम रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: विवादों में फंसे वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका ए के खिलाड़ियों के साथ धक्का-मुक्की करते आए नजर, VIDEO हुआ वायरल

Tagged:

icc india a Sri Lanka A Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com