Latest News
View All
नीता अंबानी ने लिया बड़ा फ़ैसला, रोहित शर्मा फिर से बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में टीम इंडिया की 87 रन से करारी हार, गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने कटाई नाक
श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया फिक्स! अय्यर(कप्तान), वैभव, भुवनेश्वर, अभिषेक, चक्रवर्ती....
नीतीश कुमार रेड्डी ने एक ओवर में ही खर्च कर डाले 32 रन, इस शर्मनाक लिस्ट ने चढ़ाया अपना नाम
खत्म हुआ इस भारतीय खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर, अब इसके पास संन्यास ही बचा अंतिम विकल्प
इस खिलाड़ी से ना जाने किस जन्म की दुश्मनी निकाल रहे कोच गंभीर! हमेशा रखते प्लेइंग इलेवन से बाहर
AS-W vs MS-W Today Match Prediction, Match 4 – एडिलेड स्ट्राइकर्स वुमेन बनाम मेलबर्न स्टार्स वुमेन, जानें किसका पड़ेगा भारी
हांगकांग सिक्सेस में भारत की हार, पाकिस्तान ने 4 विकेट से मारी बाजी; क्रुणाल ने खाए लगातार 5 छक्के
विराट कोहली के बेटे को लेकर सोशल मीडिया पर घटिया VIDEO वायरल, देखते ही हर भारतीय का खौल जाएगा खून
Published - 21 Feb 2024, 07:43 AM
Table of Contents
Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) दूसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बीते 15 फरवरी को एक बेटे को जन्म दिया. विराट ने इस खबर को 20 फरवरी को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ साझा किया. कोहली का पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया और लाखों फैंस ने उन्हें उनके दूसरे बच्चे के लिए बधाई दी. लेकिन सोशल मीडिया का एक दूसरा और नकारात्मक रुप भी है जो हमें देखने को मिल रहा है.
सोशल मीडिया पर यूजर्स की घटिया हरकत
विराट कोहली (Virat Kohli) ने जैसे ही अपने बेटे के जन्म की खबर सोशल मीडिया पर साझा की दुनियाभर के उनके फैंस ने उन्हें बधाईयां दी लेकिन सोशल मीडिया पर ही संकुचित मानसिकता के लोग भी हैं जिनका काम ही नकारात्मकता फैलाना है और वे हर अच्छी चीज में अश्लिलता फैला देते हैं. विराट कोहली के बेटे के जन्म पर भी यूजर्स ऐसी ही घटिया हरकत कर रहे हैं जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
भद्दे कमेंट से भरा है वायरल वीडियो
विराट कोहली (Virat Kohli) ने जिस पोस्ट के माध्यम से अपने बेटे के जन्म की जानकारी दी थी उसे पोस्टर बनाते हुए यूजर्स ने एक वीडियो बनाया है जिसमें विराट और अनुष्का के कई तस्वीरों का इस्तेमाल करते हुए घटिया कमेंट लिखे गए हैं. इसमें उनके 5 दिन के बेटे को भी यूजर्स से घसिट लिया है. बेशर्मी और कुंठित मानसिकता की ये पराकाष्ठा है. हम उन कमेंट्स को नहीं लिख सकते. बेहतर है आप वीडियो देख ऐसे यूजर्स के बारे में अपनी राय बनाएं.
Virat Kohli के अलावा ये स्टार भी निशाने पर
सोशल मीडिया ने जैसे यूजर्स को किसी भी बड़े स्टार के खिलाफ कुछ भी बोलने और लिखने की आजादी दे दी है. ये पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली (Virat Kohli) जैसा बड़ा स्टार गलत तरीके से ट्रोल किया जा रहा है. शुभमन गिल, केएल राहुल, युजवेंद्र चहल, पृथ्वी शॉ, धनाश्री वर्मा जैसे स्टार भी बुरी तरह ट्रोल हो चुके हैं. हमारे समाज में फैल रहा ये ट्रेंड काफी खतरनाक है और इसके खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ ही सरकार को भी कदम उठाना चाहिए.
ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत के साथ खिलवाड़ कर रही है दिल्ली कैपिटल्स, इस गलती से हमेशा के लिए हो जाएगा करियर बर्बाद
ये भी पढ़ें- IPL आते ही फिट हो जाएगा ये भारतीय क्रिकेटर, देश के लिए खेलने के वक्त हो जाता है चोटिल
Tagged:
Virat Kohliऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।