होटल में चुपके से महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाते पकड़े गए ये 2 क्रिकेटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published - 01 May 2026, 10:38 AM | Updated - 01 May 2026, 01:09 PM

Sri Lanka

दो युवा खिलाड़ियों के कारण श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा है। पुलिस ने दो श्रीलंकाई क्रिकेट को गिरफ्तार किया है, जिनपर आरोप है कि वह होटल में चुपके से महिलाओं के अश्लील वीडियो बना रहे थे।

कोलंबो के नाराहेनपिटा स्थित एक होटल में नहाते हुए लोगों की वीडियो बनाने के आरोपल में श्रीलंका की अंडर-19 पुरुष क्रिकेटरों (Sri Lanka) को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, बाद में दोनों क्रिकेटर को न्यायालय ने जमानत पर रिहा कर दिया है। जबकि पुलिस आगे की जांस कर रही है।

बाथरुम में नहाते हुए बनाते थे वीडियो

होटल में ठहरी महिलाओं ने शिकायत की थी कि उनके बाथरूम में नहाते समय मोबाइल फोन से उनकी वीडियो बनाई जा रही थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को की। ईएसपीएनक्रिकइंफो को पुलिस ने बताया कि नाराहेपिटा पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि क्या इनमें से कोई वीडियो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड की गई है या फिर नहीं। दूसरी ओर दोनों खिलाड़ियों को 500,000 श्रीलंकाई क्रोनर (लगभग 1,564 डॉलर) की निजी जमानत पर रिया कर दिया गया है। लेकिन पुलिस इन दोनों के खिलाफ पुख्ता सबूत ढूंढ रही हैं।

25 मई को होगी अगली सुनवाई

श्रीलंका के अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम के इन दो खिलाड़ियों को प्रारंभिक सुनवाई के लिए अलुथकेड मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था, जहां पर अगली सुनवाई 25 मई को रखी गई है। इन दोनों खिलाड़ियों को तब वापस कोर्ट के समक्ष पेश होना होगा। दूसरी तरफ श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Sri Lanka) की ओर से अभी तक इसपर कोई बयान सामने नहीं आया है और कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की घोषणा नहीं की है।

हालांकि, पिछले 48 घंटों में बोर्ड के अंदर खुद काफी उथल-पुथल मची हुई है, जिसमें पूर्व पदाधिकारियों को हटाना और परिवर्तन समिति की नियुक्ति शामिल है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड (Sri Lanka) इन दोनों खिलाड़ियों पर क्या कड़ी कार्रवाई करता है, क्योंकि मामला काफी गंभीर है।

IPL 2026 खत्म होते ही जा सकती है सूर्याकुमार यादव की कप्तानी, इस खिलाड़ी के हाथों टीम इंडिया की कमान

Sri Lanka: ये श्रीलंकाई खिलाड़ी भी कर चुके हैं गलत काम

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब श्रीलंकाई क्रिकेट को अपने खिलाड़ियों के कारण पूरी दुनिया के सामने शर्मसार होना पड़ रहा है। इससे पहले साल 2022 में टी20 विश्व कप के दौरान श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाड़ी दनुष्का गुणाथिलाका पर एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था।

इसके बाद उनको सिडनी से गिरफ्तार किया गया और उनपर रेप के चार आरोप लगाए गए थे। हालांकि, लंबे ट्रायल के बाद साल 2023 में उनको सिडनी की एक अदलात ने सभी आरोपों से मुक्त कर दिया था। बता दें कि, इसके बाद से गुणाथिलाका को दोबारा श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka) में खेलने का मौका नहीं मिला है।

अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया तैयार, गिल-बुमराह बाहर, तो इन IPL स्टार्स को मौका

Tagged:

Sri Lanka Under-19 Players
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com