अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया तैयार, गिल-बुमराह बाहर, तो इन IPL स्टार्स को मौका
Table of Contents
Team India : आईपीएल 2026 के खत्म होते ही भारतीय क्रिकेट टीम का कार्यक्रम बेहद व्यस्त होने जा रहा है। 31 मई को फाइनल मुकाबले के बाद टीम इंडिया (Team India) को सिर्फ कुछ ही दिनों के भीतर अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 6 जून से होगी।
इतने कम अंतराल में खिलाड़ियों के फिटनेस और वर्कलोड को संभालना टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। यही वजह है कि इस टेस्ट मैच में कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने की चर्चा तेज हो गई है, जिससे युवा खिलाड़ियों को टीम इंडिया (Team India) में मौका मिलने की संभावना भी बढ़ गई है।
सीनियर खिलाड़ियों को मिल सकता है आराम
टीम मैनेजमेंट और बोर्ड इस समय खिलाड़ियों के वर्कलोड पर खास नजर रख रहे हैं। लगातार क्रिकेट खेलने के कारण शुभमन गिल , जसप्रीत बुमराह , मोहम्मद सिराज और केएल राहुल जैसे कई प्रमुख खिलाड़ी थकान और इंजरी के जोखिम होने की संभावना हैं।
ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला यह टेस्ट मुकाबला, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा भी नहीं है, उसमें सीनियर खिलाड़ियों को आराम देना एक रणनीतिक फैसला हो सकता है। खास तौर पर तेज गेंदबाजों और ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ियों के लिए यह ब्रेक काफी अहम माना जा रहा है।
IPL के नतीजों पर निर्भर करेगा फैसला
सीनियर खिलाड़ियों को आराम मिलेगा या नहीं, यह काफी हद तक आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और फाइनल पर निर्भर करेगा। अगर प्रमुख खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ फाइनल तक पहुंचते हैं, तो उनके लगातार खेलने की वजह से उन्हें आराम दिया जा सकता है।
वहीं अगर उनकी टीमें जल्दी बाहर हो जाती हैं, तो उन्हें टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रखा जा सकता है। इस स्थिति में अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं पर ही रहेगा।
WTC और वनडे को प्राथमिकता
भारतीय टीम (Team India) के लिए फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और आगामी वनडे मुकाबले हैं। अफगानिस्तान टेस्ट के बाद टीम को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज खेलनी है, जो WTC का हिस्सा हैं।
इसके अलावा अगले साल होने वाले 50 ओवर के वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए वनडे फॉर्मेट भी बेहद अहम है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट अपने प्रमुख खिलाड़ियों को इन बड़ी सीरीज के लिए पूरी तरह फिट और तैयार रखना चाहता है।
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका
अगर सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाता है, तो यह कई युवा और उभरते खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इस टेस्ट मैच में मौका मिल सकता है।
इससे न केवल टीम की बेंच स्ट्रेंथ मजबूत होगी, बल्कि भविष्य के लिए नए विकल्प भी तैयार होंगे। यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने और टीम इंडिया (Team India) में अपनी जगह पक्की करने का बेहतरीन मंच बन सकती है।
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए Team India की संभावित 15 सदस्यीय टीम
रविंद्र जडेजा (कप्तान) , ऋतुराज गायकवाड़ , अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, ईशान किशन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, मुकेश कुमार, आकिब नबी, मानव सुथार, तनुश कोटियन ।
ये भी पढ़े : IPL 2026 में MI की ये 4 सबसे बड़ी कमजोरियां, नहीं सुधरीं तो प्लेऑफ से बाहर होना तय
Tagged:
team india IND vs AFG cricket news IPL 2026 Test Match